उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
मुंबई का युवक गिरफ्तार
On 9/5/2010 1:38:09 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जबलपुर। पुलिस ने धोखेबाज युवक को गिरफ्तार कर लक्जरी कार,तलवार व अश्लील सीडियों का जखीरा बरामद किया है। उक्ताशय की जानकारी शनिवार को पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रवार्ता में एएसपी सत्येन्द्र शुक्ला व सीएसपी संजय साहू ने दी है।

चेटिंग से दोस्तीः मुम्बई में रहने वाले युवक मनीष जायसवाल ने चेटिंग करके बिलासपुर (छग)में रहने वाली युवती ऋतु (बदला हुआ नाम) से दोस्ती की, इसके बाद जबलपुर बुला लिया। शहर आने के बाद उसे हीरा व्यापारी होने का झांसा देकर अपने साथ रख लिया और युवती के साथ होटल में अय्याशी करता रहा।

स्वयं कंपनी का एमडी बन गयाः परिजनों पर विश्वास में लेने के लिए मनीष ने युवती ऋतु के परिजनों को फोन करके यह भी बताया कि वह कंपनी का एमडी बोल रहा है, ऋतु रुपया कमाएगी तो परिजनों के काम ही आएगा। परिजनों को भी इस बात पर यकीन हो गया कि लडकी जर्मनी में ही पढाई कर रही है।

निजी स्कूल में पढती रही लडकीः सीएसपी संजय साहू ने बताया कि 6 वर्ष पहले ऋतु जबलपुर के केन्ट क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में 12 वीं कक्षा में अध्ययन करती रही, तभी से मनीष की मुलाकात हो गई। इसके बाद से दोनों होटल में निवासरत रहे।

11सौ रुपए प्रतिदिन का रूमः मनीष जायसवाल अपने ऐशो-आराम के लिए 6 वर्ष से निजी होटल का एक रूम 11 सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से लिया था। होटल का बिल वह लडकी के परिजनों द्वारा भेजे गए रुपए से करता था।

होटल कर्मी सहित दो से लाखों की धोखाधडीः हीरा व्यापारी बनकर होटल में रुके मनीष जायसवाल उर्फ एस कुमार ने होटल कर्मी व सदर के एक युवक से दोस्ती बढाई और उन्हें भी यह बताया कि इस व्यापार में दो लाख रुपए लगाओ तो हर माह 15 हजार रुपए मिलेंगे। युवक भी मनीष की बातों में आ गया और उसने दो लाख रुपए दे दिए।

ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड बनवा लियाः पेन कार्ड बनवाने के लिए उसने पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया, जिसमें अधारताल का पता लिखवा दिया। इस तरह से अपनी फर्जी आईडी तैयार कर उसका इस्तेमाल करने लगा।

सेंट्रल एक्साइज में वरिष्ठ अधिकारी पिताः सीएसपी संजय साहू ने बताया कि युवती के पिता छग में सेन्ट्रल एक्साइज में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, उन्हे जब बेटी के इस हालात के बारे में पता चला तो वे सपत्नीक जबलपुर आ गए। इसके बाद बेटी ने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी।

धमकी देता रहा मनीष

युवती ऋतु ने बताया कि कई बार मनीष के चंगुल से निकलना चाहा तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी, यहां तक कि कहता रहा कि परिवार को भी जान से मार देंगे। जिससे वह मनीष का अत्याचार सहती रही।

बेटी तो घर आती थी

व्यथित पिता ने बताया कि उनकी बेटी अवकाश में घर आती थी और रहती थी। पूछताछ करने पर यह बताती कि वह प्रोजक्ट तैयार कर रही है, इसलिए उसका जबलपुर आना जाना होता है। लडकी की बात पर उन्हें भरोसा होता था। उन्हें नहीं मालूम था कि लडकी के साथ मनीष भी आता जो स्टेशन पर रुक जाता, कई बार तो वह कार से लडकी को लेकर आया। इस बात का पता भी लडकी से चर्चा में अब लगा है।

मकान जेवर तक बेच दिए

पिता ने बताया कि लडकी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर नौकरी करे, इस अरमान को लेकर उन्होंने अपना घर व पत्नी के जेवर बेचकर 25 लाख रुपए किश्तों में पहुचाए हैं।

धोखेबाज का पिता कबाडी

टीआई अजय बाजपेई ने बताया कि धोखेबाज युवक का पिता मुम्बई की झोपडपट्टी में रहकर कबाड का काम करता है, वहीं मां बैंक में चपरासी है। मुम्बई में रईसी का सपने देख रहे युवक ने यह रास्ता अपनाया है।

छह माह से पुलिस की नजर

पुलिस को खबर लगी तो पुलिस की टीम इस पर लगातार नजर रखे थी,यहां तक कि वह जम्मू कश्मीर गया तो उसका पीछा किया गया। इस मामले में पुलिस ने होटल प्रबंधक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का यह भी कहना है कि पहले वह एक साल तक एमपी टूरिज्म की होटल में रुका रहा, इसके बाद वह दूसरी होटल में शिफ्ट हुआ।

14 लाख की कार हडपी

मनीष ने यहां तक कि सदर के युवक को दोस्त बनाकर लक्जरी कार तक हडप ली,जिसमें वह ऋतु को लेकर शहर में घूमता रहता था, उक्त कार की कीमत 14 लाख रुपए की बताई जा रही है।

युवती जर्मनी में पढ रही

होटल में ऐश करने के लिए मनीष जायसवाल ने युवती का ही इस्तेमाल किया, युवती से परिजनों को फोन करके यह कहलवाया कि वह जर्मनी में अध्ययन करने आई है। इसके लिए रुपया लगेगा, परिजनों ने भी यही सोचा कि लडकी उच्च शिक्षा प्राप्त करके रुपया कमाएगी तो हर माह 40 से 50 हजार रुपए भेजते रहे, जो मनीष की अय्याशी में काम आते थे।

Post Comments
More News
विकास की बेबाकी विनाश का तमग...
पहले मार्किग, फिर चौड़ी होगी...
चैक बाउंस पर आरोपी को सजा व ...
कैरियर पर षडयंत्र की छाया...
स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर को बच...
..तो तेजाब से नहला देंगे...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार...
मुंबई से बैरंग लौटी आरपीएफ...
10 लाख लेकर एक करोड़ रुपए चु...
3.5 लाख बच्चे लेंगे पोलियो क...
आईसीयू में मरीजों से खिलवाड़...
खंडहर हुए विक्टोरिया के क्वा...
डिमांड मेंटेन करने में दुग्ध...
रेलवे की कमाई में वैगनों का ...
दाल में छिपकली, मध्याह्न् भो...
71 केन्द्रों में होगी समर्थन...
सड़क दुघर्टनाओं में तीन की म...
धूप लेने के लिए सड़क पर पहुं...
एक बार जड़ें उखड़ी तो फिर नह...
‘वोटर आईडी लाओ,तब मिलेगी डिग...
समस्या सुनने भाजपा दे रही घर...
अब रेलवे स्टेशनों का कायाकल्...
महिला की दो बार नसबंदी...
फारेस्ट गार्ड की नियुक्तियां...
16 बड़े बकायादारों को नोटिस ...
वर्षो बीते आधे करदाताओं तक न...
आर्थोपेडिक वार्ड पड़ने लगा छ...
वेटरनरी में आठ कुत्तों की नस...
दंपति ने पीया एसिड, गंभीर...
नई ट्रेनों को ‘रेड’ सिग्नल...
पाप नाशक है माघी पूर्णिमा स्...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: