उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
रेलवे में भर्ती घोटाला फिर उछला
On 9/5/2010 1:39:02 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेलवे में फिर एक बार ग्रुप डी के पदों पर पूर्व में की गई भर्ती का मामला उछलने से हडकम्प की स्थिति है। बताया जाता है कि रेल प्रशासन इस मामले में सफाई दे-देकर परेशान है, पर विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

पश्चिम मध्य रेलवे में वर्ष 2008 2009 में लगभग 370 ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई थीं, जिनमें बंगला प्यून अनुकम्पा नियुक्त व एक्ट अप्रेंटिसों शामिल हैं। उस नियुक्ति की किसी ने सीबीआई में शिकायत कर दी, जिसके बाद फरवरी 2010 में सीबीआई द्वारा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन भर्तियां के मामले में जानकारी मांगी। पमरे सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड द्वारा सीबीआई के पत्र के आधार पर पमरे प्रशासन से भर्तियों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो पमरे प्रशासन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया सहित सभी जानकारी रेलवे बोर्ड को दे दी, जहां से बोर्ड ने सीबीआई को उक्त जानकारी भेज दी।

पुनः उखडा मामलाः पमरे प्रशासन ने उस मामले को समाप्त समझकर राहत की सांस ली,परंतु अब एक बार फिर वह मामला उखड गया है। अब की बार एक राष्टीय टीवी चैनल में पमरे में हुई भर्तियों के मामले को उजागर किया और सीबीआई प्रमुख द्वारा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को लिखे पत्र के आधार पर समाचार ब्रेक किया। उस समाचार के बाद से पमरे प्रशासन में हडकम्प की स्थिति है।

लालू यादव के राज में अधिक अनियमितताएंः रेल सूत्रों के मुताबिक तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में पूरे रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर अंधाधुंध भर्तियां की गईं, जिनमें पमरे में भी काफी भर्तियां बिहार के युवकों हुई थी। खास बात यह थी कि उस समय जो भी पटना व दिल्ली से रेलमंत्री के पीए से नौकरी का पत्र लिखवाकर लाता, उसे यहां पर आसानी से नौकरी मिल जाती थी, जिससे स्थानीय बेरोजगारों में आक्रोश भी रहा। इस तरह की भर्तियों पर ममता बैनर्जी के रेलमंत्री बनते ही रोक लग गई और पूर्व में की गई भर्तियों की जांच भी कराई गई, लेकिन उस जांच का हश्र क्या हुआ, आज तक पता नहीं चल सका है।

Post Comments
More News
विकास की बेबाकी विनाश का तमग...
पहले मार्किग, फिर चौड़ी होगी...
चैक बाउंस पर आरोपी को सजा व ...
कैरियर पर षडयंत्र की छाया...
स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर को बच...
..तो तेजाब से नहला देंगे...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार...
मुंबई से बैरंग लौटी आरपीएफ...
10 लाख लेकर एक करोड़ रुपए चु...
3.5 लाख बच्चे लेंगे पोलियो क...
आईसीयू में मरीजों से खिलवाड़...
खंडहर हुए विक्टोरिया के क्वा...
डिमांड मेंटेन करने में दुग्ध...
रेलवे की कमाई में वैगनों का ...
दाल में छिपकली, मध्याह्न् भो...
71 केन्द्रों में होगी समर्थन...
सड़क दुघर्टनाओं में तीन की म...
धूप लेने के लिए सड़क पर पहुं...
एक बार जड़ें उखड़ी तो फिर नह...
‘वोटर आईडी लाओ,तब मिलेगी डिग...
समस्या सुनने भाजपा दे रही घर...
अब रेलवे स्टेशनों का कायाकल्...
महिला की दो बार नसबंदी...
फारेस्ट गार्ड की नियुक्तियां...
16 बड़े बकायादारों को नोटिस ...
वर्षो बीते आधे करदाताओं तक न...
आर्थोपेडिक वार्ड पड़ने लगा छ...
वेटरनरी में आठ कुत्तों की नस...
दंपति ने पीया एसिड, गंभीर...
नई ट्रेनों को ‘रेड’ सिग्नल...
पाप नाशक है माघी पूर्णिमा स्...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: