जबलपुर । पनागर थानान्तर्गत परियट मार्ग पर सुबह 9बजे के लगभग तेज गति से आ रहे ट्रक ने मासूम बालक को कुचल दिया,जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मासूम मां के साथ परिचित के घर जा रहा था।
अपने जिगर के टुकडे को काल के गाल में समाते देख मां चीख कर बेहोश हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने बालक को खून से लथपथ देखा तो उनकी आंखें नम हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोडफोड कर दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जप्त कर चालक को बंदी बना लिया।
पडोस में परिचित के घर जा रहा था
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियट निवासी अशोक चौधरी का पुत्र आकाश उम्र 8 वर्ष अपनी मां कलाबाई के साथ पडोस में रहने वाले किसी परिचित के घर जा रहा था। मां से बातेंकरता आदर्श सडक के किनारे किनारे जा रहा था इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04-2037 आकाश को टक्कर मार दी, जिससे मासूम बालक ट्रक के सामने गिरा, जिसे देख चालक अपना संतुलन खो बैठा और आदर्श को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे को देख मां कलाबाई चीखकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो दौडकर पहुंच गए, मौके पर मासूम आदर्श खून से लथपथ मृत हालत में, कुछ दूर पर उसकी मां बेहोश पडी थी।
आक्रोशित लोगों ने किया चककाजाम
इस हृदय विदारक हादसे को देख लोगों की आंखें नम हो गई, वहीं कुछ आक्रोशित युवकों ने ट्रक में तोडफोड कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जप्त कर चालक को बंदी बना लिया। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड से जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। करीब एक घंटे बाद पनागर मार्ग का यातायात सुचारु हो सका।
कार की टक्कर से युवक घायल
जबलपुर। गढा थानांतर्गत सूपाताल में सडक किनारे खडे युवक को अनियंत्रित कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में युवक के हाथ-पैर में चोट आ गयी। जिसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि सिद्घ नगर निवासी चंदन तिवारी सडक किनारे खडा था, तभी उसे मडिकल की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 7537 के चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के विरूद्घ अपराध दर्ज कर लिया है।
|