उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
आयकर की टीम मुंबई रवाना
On 9/5/2010 1:44:59 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जबलपुर । ऐक्सिस बैंक में 50करोड के फर्जीबाडा प्रकरण की जांच कर रही आयकर विभाग के अधिकारियों के एक दल के मुंबई रवाना होने से इस बात के संकेत मिले हैं कि इस मामले के तार मुंबई से जुडे हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐक्सिस बैंक में जांच कर रहे आयकर अधिकारियों को इस बैंक खाते के अलावा और भी खातों की जानकारी लगी है,जिनमें किए गए तमाम ऑपरेशंस संदिग्ध हैं। इस पूरे प्रकरण में मुंबई तक के अधिकारी शामिल हैं। इसके प्रमाण उस समय से ही मिलने लगे थे, जब ऐक्सिस बैंक द्वारा मुंबई से अपने चुनिंदा अधिकारियों को मामला संभालने यहां भेजा गया था।

ऐक्सिस बैंक के प्रकरण में आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग अपनी जांच के दायरे को लगातार आगे बढा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर अधिकारी फर्जीबाडा प्रकरण में जांच करने मुंबई में हैं,जहां ऐक्सिस बैंक मुख्यालय के अधिकारियों से पूछताछ और कुछ संदिग्ध खातों और उनमें जमा राशि की पतासाजी की जा रही है। दूसरी बात यह भी बताई जा रही है कि ऐक्सिस बैंक मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आयकर विभाग द्वारा अब तक की गई जांच का विस्तृत ब्यौरा मंगाया गया था।

खातों में जानकारी संदिग्ध

आयकर विभाग की नजर में ऐसे बैंक खाते हैं,जिनमें लाखों रुपए का लेनदेन किया जा रहा है। वहीं इन खातों में दर्शाया पेशा प्रमाणित नहीं कर पा रहा है कि संबंधित व्यवसाय से इतनी बडी रकम का लेनदेन संभव हो। ऐसे में कुछ खातों के संबंध सीधे मुंबई से हैं, जहां से पैसा आ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए आयकर अधिकरियों के दल के मुंबई जाने की खबर है जो वहां जांच करेगा।

अन्य खातों पर भी नजर

सृत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐक्सिस बैंक में दस्तावेजों की जांच के दौरान आयकर अधिकारियों की टीम की नजर में कुछ ऐसे बैंक खाते आए थे,जिनमें लाखों रुपए का लेनदेन किया जा रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टि में इन खातों में किसी प्रकार की अनियमितताएं नजर नहीं आई थीं, लेकिन आयकर विभाग इस बात की पूरी तफ्शीश करना चाहता है कि ऐसा कौन सा व्यापार किया जा रहा है कि बैंक खातों से लाखों रुपए का लेन-देन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसी सिलसिले में आयकर अधिकारियों का एक दल मुंबई पहुंचा है, जहां से जारी बैंक ट्रांजिक्शंस और कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच की जानी है। अधिकारियों का मुंबई जाना इस ओर इशारा कर रहा है कि प्रकारण के तार मुंबई तक से जुडे हैं।

ऐक्सिस बैंक की आरोपी पुनः रिमांड पर

जबलपुर। मदन महल थानांतर्गत ऐक्सिस बैंक में फर्जीवाडा मामले में हिरासत में ली गई, आरोपी बैंक की लेखा अधिकारी ज्योत्सना पारे की पुलिस रिमांड खत्म होने के उपरांत पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश कुमार ठाकुर के न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय को बताया कि उक्त महिलाकर्मी से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है। अतः पुलिस ने उसकी रिमांड पुनः दिए जाने का आवेदन दिया। सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी ज्योत्सना को सितंबर तक के लिए पुनः रिमांड में भेज दिया।

Post Comments
More News
विकास की बेबाकी विनाश का तमग...
पहले मार्किग, फिर चौड़ी होगी...
चैक बाउंस पर आरोपी को सजा व ...
कैरियर पर षडयंत्र की छाया...
स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर को बच...
..तो तेजाब से नहला देंगे...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार...
मुंबई से बैरंग लौटी आरपीएफ...
10 लाख लेकर एक करोड़ रुपए चु...
3.5 लाख बच्चे लेंगे पोलियो क...
आईसीयू में मरीजों से खिलवाड़...
खंडहर हुए विक्टोरिया के क्वा...
डिमांड मेंटेन करने में दुग्ध...
रेलवे की कमाई में वैगनों का ...
दाल में छिपकली, मध्याह्न् भो...
71 केन्द्रों में होगी समर्थन...
सड़क दुघर्टनाओं में तीन की म...
धूप लेने के लिए सड़क पर पहुं...
एक बार जड़ें उखड़ी तो फिर नह...
‘वोटर आईडी लाओ,तब मिलेगी डिग...
समस्या सुनने भाजपा दे रही घर...
अब रेलवे स्टेशनों का कायाकल्...
महिला की दो बार नसबंदी...
फारेस्ट गार्ड की नियुक्तियां...
16 बड़े बकायादारों को नोटिस ...
वर्षो बीते आधे करदाताओं तक न...
आर्थोपेडिक वार्ड पड़ने लगा छ...
वेटरनरी में आठ कुत्तों की नस...
दंपति ने पीया एसिड, गंभीर...
नई ट्रेनों को ‘रेड’ सिग्नल...
पाप नाशक है माघी पूर्णिमा स्...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: