गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बेईमानी का दलदल
On 9/5/2010 8:17:48 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 

नई दिल्ली। स्पाट फिक्सिंग प्रकरण ने सनसनीखेज मोड लिया जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद ने रविवार को दावा किया कि उनके साथी खिलाडी लगभग प्रत्येक मैच की फिक्सिंग में शामिल रहे। एक नो बॉल फेंकने के लिए 20 से 25 हजार पॉउंड दिया जाता है। इससे साथ ही इंग्लैंड के दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम का चौथा खिलाडी जांच के दायरे में आ गया, लेकिन उसका नाम नहीं बताया गया है। यासिर ने बताया कि हर मैच के लिए करोडों रुपए भी दिए जाते हैं। हमीद ने टेबलायड से कहा कि एक सटोरियो ने एक लाख पाउंड के लिए उन्हें टेस्ट फिक्स करने में मदद करने को कहा लेकिन उन्होंने यह पेशकश ठुकरा दी। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके साथी लगभग प्रत्एक मैच फिक्स कर रहे हैं। यासिर ने बताया कि स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस पिछले काफी समय से इन खिलाडियों के पीछे थी। यासिर ने बताया कि मोहम्मद आसिफ ने मैच फिक्सिंग से अकूत पैसा कमाया। इसी वजह से उसने इतने कम समय में आलीशान महल खडे कर लिए। गौरतलब है कि यासिर खुद भी मैच फिक्सिंग के कई मामलों के गवाह रहे हैं।

नीतू चंद्रा से भी जुडे तार

वीना मलिक ने फिक्सिंग के मामले बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा का नाम लिया है। 7 नवंबर 2009 को आसिफ ने नीतू से 24 सेकेंड के अंतराल पर ही दो बार बातचीत की थी। कॉल डिटेल के अनुसार पहली बार रात 10.41 पर व दूसरी बार 10.43 पर आसिफ ने नीतू से फोन पर संफ किया। इस कॉल डिटेल में फोटोग्राफर धीरज दीक्षित का नाम भी है।

कैसे होती है फिक्सिंग

रिपोर्ट में माजिद के हवाले से कहा गया है कि उदाहरण के लिए भारत में 10 ओवर के बाद 30 रन या 10 ओवर के बाद 33 रन पर सट्टा लगाने का विकल्प है। अब खिलाडी (धोखेबाज बल्लेबाज) क्या करते हैं कि पहले तीन ओवर में 13 या इससे अधिक रन बनाते हैं। इससे बाजार में अधिक रन बनने की उम्मीद बनती है क्योंकि वह तेज गति से रन बना रहे हैं। लेकिन इसके बाद अगले सात ओवर में वे 14 रन (पहले से काफी कम रन गति से) या इससे कम बनाते हैं। इसलिए जिन लोगों को इस सूचना की जानकारी होती है (सटटेबाजी सिंडिकेट) वे काफी पैसा बनाते हैं।

इसी तरह गेंदबाजी विकल्प भी होता है। उदाहरण के लिए मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर गेंदबाजी कर रहे हैं। बाजार 10 ओवर खुलता है, मान लीजिए 32 रन, ठीक है। अब छठे ओवर में जब वह (गेंदबाज) डेड बाल करता है तो लोगों को पता चल जाता है कि आठवें, नौवें और 10वें ओवर में वे (गेंदबाज) 18 रन से अधिक खर्च करने वाले हैं।

जांच के घेरे में श्रीलंकाई खिलाडी भी

आईसीसी की भ*ष्टाचार रोधी इकाई श्रीलंका के एक चोटी के खिलाडी की असमान्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। टीम के सदस्यों ने इस खिलाडी की कथित सट्टेबाज के साथ देर रात तक की गतिविधियों के बारे में कप्तान कुमार संगकारा को भी सतर्क किया था। इस खिलाडी से श्रीलंका पुलिस पूछताछ कर रही है। एक ब्रिटिश दैनिक ने हालांकि अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।

 

श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाडी से जुडी पूरी पुलिस जांच को छिपाकर इस मामले को लोगों की नजर से दूर रखा है। यह खिलाडी 2009 में इंग्लैंड में हुए ट्वेंटी20 विश्व कप से आईसीसी की नजर में है।

तैराकों ने इज्जत डुबाई डोपिंग में तीन फेल

नई दिल्ली। छह पहलवानों और दो एथलीटों के बाद तीन भारतीय तैराकों के डोपिंग में पकडे जाने का नया मामला सामने आ जाने से देश को एक बार फिर शर्मसार होना पडा है। राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है और तीन तैराकों रिचा मिश्रा, ज्योत्सना पंसारा और अमर मुरलीधरन के डोपिंग में पकडे जाने ने इन खेलों के लिए भारतीय तैयारियों पर नया कुठाराघात कर दिया है। हाल ही में छह पहलवान और दो एथलीट प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए थे।

Post Comments
More News
कैंसर के कारण गंजे हो गए युव...
1950 ही रहेगी जनरल की जन्मति...
डॉक्टर के पास 50 करोड़...
गिलानी की अपील खारिज कुर्सी ...
‘दुर्योधन’ के मुक्के से अब भ...
सोनिया रोईं-खुर्शीद ,नहीं रो...
सहकारिता व्यापार नहीं: गडकरी...
बेदाग मोदी पीएम इन वेटिंग!...
पंजीयन के बाद ले सकेंगे विदे...
भूषण सीडी मामले में मुलायम भ...
निजी व विदेशी कंपनियों से रक...
अब टीकमगढ़ में वोट नही देंगी...
जरदारी की बलि से ही बचेंगे ग...
कुदरत के कोप से नरक बनी परिव...
मध्यान्ह भोजन में फिर छिपकली...
हवालात की दीवार तोड़ दो चोर ...
सवा लाख रुपए वर्ग फीट का फ्ल...
बालिग औलाद मां-बाप की जिम्मे...
दंगों में नाकारा रही सरकार...
सूबे में जाम छलकाना सबसे महं...
निवेशकों का पैसा लौटाए स्पीक...
सदन में पॉर्न देख रहे थे मंत...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: