| | फेडरर, जोकोविच और वोजनियाकी चौथे दौर में | | | |
|  | | | |
| | |
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाडी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच तथा महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियाकी ने अपने -अपने मुकाबले जीतकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बना ली।
न्यूयार्क। टूर्नामेंट के कड मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया की येलेना यान्कोविच उलटफेर की शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पांच बार के चैंपियन फेडरर ने तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू को लगातार सेटों में 6-4, 6-3, 6-3 से मात दी। फेडरर पूरे मैच के दौरान फ्रांसिसी खिलाडी पर हावी दिखे।
बेहतरीन खेल दिखाते हुए 13 ऐस लगाए। हालांकि मैथ्यू के पास आठवें गेम में फेडरर की सर्विस तोडने का मौका था लेकिन स्विस खिलाडी ने शानदार बचाव किया और आखिरकार एक घंटे 39 मिनट चले मुकाबले के बाद जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बना ली। चौथे दौर में फेडरर का मुकाबला 13वीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रिया के जुर्गेन मेलजर से होगा जिन्होंने स्पेन के जुआन कार्लोस फरेरो को हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने भी तीसरे दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने अमरीका के जेम्स ब्लेक को 6-1, 7-6, 7-3 से मात दी। पहले मैच में पांच सेट तक पसीना बहाने वाले जोकोविच इस मुकाबले में अपनी पूरी लय में नजर आए। दूसरे सेट को अमरीकी खिलाडी टाइब्रेक तक खींचने में कामयाब रहे लेकिन इससे प्रभावित हुए बिना जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लगातार सेटो में जीत दर्ज करके चौथे दौर में जगह बना ली। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |