उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
एलआईसी ने हर घंटे निपटाए 10 हजार दावे
On 9/5/2010 8:55:47 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने प्रति घंटे 10 हजार से अधिक बीमा दावों का निपटारा करते हुए पिछले वित्त वर्ष में दो करोड से अधिक बीमा दावों का निपटारा किया। एक सितंबर को स्थापना के 54 वर्ष पूरे कर चुकी जीवन बीमा कंपनी ने वर्ष 2009-10 में कुल मिलाकर 2. 11 करोड बीमा दावों का निपटान करते हुए 53,954 करोड रुपए का भुगतान किया। वर्ष के दौरान निगम ने 3. 88 करोड नई पॉलिसी कर 42,960 करोड रुपए का पहला प्रीमियम भी प्राप्त किया। एलआईसी दिल्ली मंडल संख्या-एक के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक टी.एस. रामकृष्णन ने बताया कि बीमा दावों के निपटान में कंपनी ने अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है और पिछले साल दो करोड से अधिक बीमा दावों का निपटान किया। उनके अनुसार इस लिहाज से यदि प्रतिमाह और प्रति घंटे का हिसाब लगाएं तो कामकाजी घंटों को ध्यान में रखते हुए निगम ने प्रति सैकंड तीन दावों का निपटान किया। निगम 28 करोड जीवन बीमा पॉलिसी हैं और करीब आठ करोड ग्रुप इंश्योरेंस का संचालन कर रहा है।

कुल मिलाकर 28 लाख करोड रुपए के बीमा जोखिम का उसने बीमा धारकों को भरोसा दिया है। रामकृष्ण ने बताया कि वित्त वर्ष के साढे चार महीनों में निगम ने बीमा पॉलिसी के तहत जुटाए गए प्रथम प्रीमियम राशि में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 96. 17 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि निगम के दिल्ली मंडल एक ने इस दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अप्रैल से अगस्त तक के पांच महीनों में एक लाख 36 हजार लोगों का बीमा किया और प्रथम प्रीमियम के रुप में 407. 92 करोड रुपए की राशि प्राप्त की। बीमा पॉलिसी के मामले में 30 प्रतिशत और जुटाई गई राशि में 115 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि दर्ज की गईर्। रामकृष्णन के अनुसार एलआईसी के देशभर में फैले 108 मंडलों में कारोबार के लिहाज से कोलकाता मेट्रो और दिल्ली मंडल दो के बाद दिल्ली मंडल संख्या एक का तीसरा स्थान रहा। समाप्त वित्त वर्ष में मंडल ने चार लाख बीमा पॉलिसी बेची और 885 करोड रुपए का प्रथम प्रीमियम जुटाया। रामकृष्णन ने कहा लोगों में जीवन बीमा का प्रचार प्रसार करने में एलआईसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, निगम ने जनता के धन को जुटाकर जनता के कल्याण के लिए ही उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि निगम ने अपनी सेवा, विश्वास और बेहतर आय के जरिए बीमाधारकों में अपना विशेष स्थान बनाए रखा है।

Post Comments
More News
घरेलू बाजार में मारुति बनी क...
डीजल कारों पर कर अधिक करना उ...
निर्यात कम आयात ज्यादा...
सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44...
मुनाफावसूली से सोना, चांदी क...
हीरा निर्यातकों ने की कर ढां...
अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्...
सराफे में तेजी का सिलसिला...
लक्ष्य से कम रह सकती है कार ...
सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33...
अब निवेश योजना में नहीं होगी...
सब्सिडी बोझ ने उड़ा दी मेरी ...
रुपए में भुगतान लेने ईरान रा...
रोजगार में भारत की उम्मीदें ...
अब प्लास्टिक मुद्रा फ्रीडम प...
बाजार को लगा ब्रेक...
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल...
तेज मांग से सोना, चांदी में ...
सुस्त रहेगी वृद्धि की रफ्तार...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: