उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
छह कंपनियों ने जोडे 20,000 करोड
On 9/5/2010 8:56:23 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुंबई। उतार-चढाव भरे बाजार में देश की दस में छह सबसे मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 19,694. 39 करोड रुपए की बढोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा फायदे में निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल रही। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 8,810. 25 करोड रुपए बढकर 1,28,887. 83 करोड रुपए पर पहुंच गया। शीर्ष दस की सूची में भारती आठवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं एफएमसीजी कंपनी आईटीसी सूची में नौवें स्थान पर खिसक गई। आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 2,356. 31 करोड रुपए की वृद्धि हुई और यह 1,25,805. 65 करोड रुपए पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 223 अंक बढकर 18,221. 43 अंक पर पहुंच गया। शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सप्ताह के दौरान 3,02835 करोड रुपए के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले नंबर पर बनी रही। हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 7,850. 99 करोड रुपए की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद सूची में ओएनजीसी, एसबीआई, टीसीएस, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एमएमटीसी, आईटीसी और भेल का नंबर आता है। ओएनजीसी को सप्ताह के दौरान 4,352. 6 करोड रुपए का फायदा हुआ और 2,86,180. 81 करोड रुपए के बाजार पूंजीकरण के साथ वह दूसरे स्थान पर रही।

देश के सबसे बडे सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 1,848. 73 करोड रुपए की गिरावट आई और यह 1,76,114. 48 करोड रुपए पर आ गया। साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 3,611 करोड रुपए घटा और यह 1,63,876. 36 करोड रुपए पर आ गया।

बिजली उत्पादक एनटीपीसी के बाजार पूंजीकरण 206 करोड रुपए की बढोतरी हुई और यह 1,61,775. 93 करोड रुपए पर पहुंच गया। आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलाजीज का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 3,604 करोड रुपए बढकर 1,59,064. 99 करोड रुपए पर पहुंच गया। ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी को इस दौरान 365 करोड रुपए का फायदा हुआ और यह 1,35,765 करोड रुपए पर पहुंच गया। आईटीसी के बाजार पूंजीकरण 2,356. 31 करोड रुपए बढकर 1,25,805. 65 करोड रुपए पर पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल सूची में एक पायदान खिसककर आखिरी स्थान पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान भेल का बाजार पूंजीकरण 3,793. 78 करोड रुपए बढकर 1,17,122. 56 करोड रुपए पर पहुंच गया।

अमेरिका में भी रहा सकारात्मक असर

न्यूयार्क। अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों का संचई बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह छह अरब डालर से अधिक बढा जिसमें सबसे अधिक फायदा आईटी प्रमुख इन्फोसिस टेक्नालाजी तथा विप्रो को मिला। तीन सितंबर को समाप्त सप्ताह में न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज तथा नस्दक में सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6.08 अरब डालर बढा। इस दौरान इन्फोसिस तथा विप्रो के बाजार पूंजीकरण में 2.63 अरब डालर की बढोतरी हुई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण तीन सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.51 अरब डालर बढकर 34.64 अरब डालर हो गया जबकि विप्रो का बाजार पूंजीकरण 1.12 अरब डालर बढकर 33.17 अरब डालर हो गया। इसी तरह निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी अच्छी खासी बढोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी बाजारों में 16 भारतीय कंपनियां अमेरिकी डिपाजिटी रिसीट या एडीआर के रूप में सूचीबद्ध हैं जिसमें से 14 का बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में बढा जबकि दो कंपनियों पाटनी कंप्यूटर सिस्टम्स तथा डब्ल्यूएनएस होल्डिंग के बाजार पूंजीकरण में कमी आई।

Post Comments
More News
घरेलू बाजार में मारुति बनी क...
डीजल कारों पर कर अधिक करना उ...
निर्यात कम आयात ज्यादा...
सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44...
मुनाफावसूली से सोना, चांदी क...
हीरा निर्यातकों ने की कर ढां...
अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्...
सराफे में तेजी का सिलसिला...
लक्ष्य से कम रह सकती है कार ...
सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33...
अब निवेश योजना में नहीं होगी...
सब्सिडी बोझ ने उड़ा दी मेरी ...
रुपए में भुगतान लेने ईरान रा...
रोजगार में भारत की उम्मीदें ...
अब प्लास्टिक मुद्रा फ्रीडम प...
बाजार को लगा ब्रेक...
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल...
तेज मांग से सोना, चांदी में ...
सुस्त रहेगी वृद्धि की रफ्तार...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: