कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बाजार में बनी रहेगी तेजी
On 9/5/2010 8:57:45 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुंबई। कृषि और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और मानसून की वर्षा उम्मीद से अच्छी होने से आर्थिक परिदृश्य में सुधार केसंकेतों के बीच शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे सप्ताह तेजी का रुझाान देखा गया। विदेशी बाजारो में उतार-चढाव का माहौल बने रहने से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्साहित दिखे जिससे आने वाले सप्ताह में भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है। आगेत्यौहारी सीजन रहने से भी शेयर बाजार में रौनक कायम रहने की संभावना है। आलोच्य सप्ताह में बाम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स 223 अंको की बढत लेता हुआ 18 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से उपर 18221.43 अंक पर बंद हुआ जबकि इसके पिछले कारोबारी सप्ताह में यह 17998.41 अंक पर रहा था1 नेशनल स्टाक एक्सचेंज क ा निफ्टी भी 70.70 अंक चढकर 5479.40 अंक तक जा पहुंचा इससे पिछले कारोबारी सप्ताह में यह 5408.70 पर था। मिडकैप और स्मालकैप में भी बढोतरी का रूख रहा । मिडकैप 224 अकों की बढत के साथ 7859 अंक पर और स्मालकैप 271 अंक की तेजी पर 9912 अंक पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह के पांच कारोबारी दिवस में से दो दिन बाजार गिरावट में और तीन दिन तेजी पर रहे।

शेयर बाजार मे सोमवार को साप्ताहिक कारोबार की शुरूआत अच्छी हुई। सेंसेक्स 33.70 अंक उपर उठते हुए 18 हजार के स्तर से ऊपर निकला। निफ्टी ने 6.75 अंकों की मामूली बढत दर्ज की। अगले दिन मंगलवार को वैश्विक बाजारों में चौतरफा गिरावट के असर से घरेलू बाजार सूचकांक नीचे फिसले सेंसेक्स 18 हजार के स्तर से नीचे उतरा। उधर निफ्टी 13.05 अंक फिसला। लेकिन अगले दो दिनो दोनों सूचकांकों में सुधार दर्ज हुआ। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को अमरीका में जारी रोजगार आंकडों के उम्मीद से खराब रहने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनो दबाव में दिखे और इनमें 16.88 और 6.75 अंको की गिरावट रही। हालांकि मिडकैप और स्मालकैप का प्रदर्शन बेहतर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में बाजार के लिए कुछ अच्छी खबरे रहीं

1सरकार की ओर से 31अगस्त को जारी जीडीपी आंकडों में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज दिखाई गयी जबकि इससे पिछले तिमाही में यह आंकडा 8.6 प्रतिशत का रहा था। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने जीडीपी

के आंकडों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रहेगी। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिह अहलूवालिया ने इसे उत्साहजनक बताते हुए कहा है कि कृषि क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान और सुधार की उम्मीद है।

निर्यात क्षेत्र से भी अच्छी खबरें रहीं। देश से लगातार नौवें महीने जुलाई में निर्यात में वृद्धि दर्ज की गयी है और यह 13.2 प्रतिशत बढकर 16.24 अरब डालर हो गया है1 रूपए के संदर्भ में इसमें 9.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई समूह में एफएमसीजी मसीजी वर्ग में सर्वाधिक 3 फीसदी की बढोतरी दर्ज हुई। उधर आटो और धातु वर्ग में भी 2.9 फीसदी की तेजी रही। एफएमसीजी वर्ग में युनाइटेड स्पीटि में 10 फीसदी, मैकलियाड रसेल में, रूचिसोया और गोदरेज कंस्ट्रक्शन में 5 से 6 फीसदी की बढोतरी हुई। इस वर्ग में सबसे ज्यादा बढत में रहने वाले शेयरों में हिन्दुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड 3.2 फीसदी और आईटीसी ने 1.8 फीसदी की बढत बनायी । आटो वर्ग में मारुति 4.4 फीसदी, बजाज आटो 3.3 फीसदी और

टाटा मोटर्स 2.2 फीसदी उपर रहा। धातु वर्ग में टाटा स्टील ने 5.8 प्रतिशत.जिदंल स्टील ने 4.4 प्रतिशत और स्टील अथारिटी आफ इंडिया ने 3.4 प्रतिशत की बढत बनायी। सर्वाधिक घाटा उठाने वालों में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड 3.1 फीसदी के नुकसान के साथ पहले नंबर पर रहा। हीरो होंडा में 2.7 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 2.5 फीसदी की गिरावट देखी गयी।

Post Comments
More News
विदेशी संस्थानों की ताल पर न...
8 शीर्ष कंपनियों का पूंजीकरण...
कटौती के बाद प्याज का निर्या...
भारी बिकवाली के चलते सोना-चा...
50 करोड़ लोगों को होगी नए मक...
लघु इकाईयों के कर्ज पर सेवा ...
बजट में बढ़ सकता है कर सेवाओ...
वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदे...
एसएसीई ने दिया रिलायंस को ऋण...
परिधान निर्यात दिसंबर माह मे...
कारों पर आयात शुल्क घटाने का...
भारी बिकवाली से सोना, चांदी ...
वनवल्र्ड में शामिल नहीं हो प...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: