| | बिजनेस ब्रीफ | | | |
| | | | |
| | |
छाई रही गोल्डन चेरियॉटे
- बेंगलूर। कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी रेले गोल्डन चेरियॉटे शांघहाए में आयोजित एशिया लग्जरी ट्रेवल मार्ट में आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों में इसके बारे में काफी जिज्ञासा देखी गई। निगम के प्रबंध निदेशक विनय लूथरा ने पीटीआई को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, े गोल्डन चेरियाट को ट्रेवल मार्ट में पहली बार पेश किया गया तथा चीन के साथ साथ आस्टे*लियाई ट्रेवल कंपनियों ने इसमें खासी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि निगम इस ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिए विदेशों के साथ साथ देश में भी रोड शो जैसी गतिविधियां आयोजित करेगा। लूथरा ने बताया कि निगम ने अपनी मौजूदा परिसंपत्तियों के विस्तार तथा उन्नयन का फैसला किया है जिसमें पांच करोड रुपए का निवेश किया जाएगा।
एयर इंडिया की आय 26 प्रतिशत बढी
- मुंबई। विमान यात्रियों की बढती संख्या के बल पर एयर इंडिया ने अप्रैल-जुलाई अवधि में आय में अच्छी बढत दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने अधिक संख्या में यात्रियों को विमान सेवाएं उपलब्ध कराई। कंपनी सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया ने जुलाई में 7.08 लाख यात्रियों को घरेलू रूट पर उडान सेवाएं दी जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी बढकर 17.3 प्रतिशत हो गई। उसने बताया, ‘‘ विमानन कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में 3577 करोड रुपए की आय दर्ज की जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में हुई 2843 करोड रुपए की आय से 25.8 प्रतिशत अधिक है।’’ सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया ने आलोच्य अवधि में घरेलू परिचालन पर अपनी आय में 43.1 प्रतिशत, जबकि अंतरराष्ट्रीय परिचालन से आय में 16.2 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की।
आरबीएनएल एफएम पर विशेष ध्यान देगी
- नई दिल्ली। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड आरबीएनएल ने निजी एफएम रेडियो खंड में विशेष पहचान बनाने की योजना बनाई है और इस दिशा में लाइसेंस आबंटन के तीसरे में कंपनी जोर आजमाएगी। आरबीएनएल के सीईओ तरुण कात्याल ने बताया, ‘‘ तीसरे चरण के लाइसेंस आबंटन के तहत करीब 700 नए लाइसेंस जारी होने के साथ रेडियो उद्योग जबरदस्त विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पहले से ही देश में इस क्षेत्र में सबसे बडे खिलाडी हैं और हम देश के कोने-कोन में रेडियो श्रोताओं तक सेवाएं पहुंचाना चाहेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि कंपनी तीसरे चरण में कितने रेडियो स्टेशन खोल सकती है, उन्होंने इस बारे में कुछ बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सबसे पहले लाइसेंस की बारीकियां देखेंगे जिसके बाद ही हम निर्णय करने की स्थिति में होंगे।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने एफएम रेडियो क्षेत्र को 2000 में निजी क्षेत्र के लिए खोला और 2006 तक निजीकरण के दो चरण पूरे किए, लेकिन उसके बाद से तीसरे चरण में विलंब हुआ है। हालांकि 2011 तक तीसरा चरण शुरू होने की संभावना है।
अधिग्रहण करेगी पर्ल टूर एंड ट्रैवल
- नई दिल्ली। पर्ल पेट समूह की कंपनी पर्ल इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल पीआईटीटी ने अपनी विस्तार योजना के तहत 300 करोड रुपए तक का सालाना कारोबार करने वाली कंपनियों का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है। कंपनी ने अगले दो-तीन साल में अपना कारोबार 1000 करोड रुपए से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल कंपनी का सालाना कारोबार 540 करोड रुपए का है। कंपनी निजी इक्विटी कोष के जरिए विस्तार योजना को अमली जामा पहनाएगी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक अर्जुन सेठ ने बताया, ‘‘हमारा अगले दो साल में खुद के कारोबार विस्तार अथवा विलय एवं अधिग्रहण के माध्यम से अपना कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए हम उन छोटी एवं मध्यम आकार की कंपनियों का अधिग्रहण करेंगे जो सामान कारोबार से जुडी हैं। इसके लिए कंपनी सालाना 50 से 300 करोड रुपए का कारोबार करने वाली कंपनियों से अधिग्रहण की बातचीत कर रही है।
हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। सेठ ने कहा कि इसके लिए पूंजी का इंतजाम निजी इक्विटी के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि घरेलू और विदेशी बाजार में कंपनी के करीब 600 एजेंट हैं, जो सीधे ग्राहकों को पर्यटन संबंधी सेवाएं मुहैया कराते हैं। कंपनी 35 फीसदी आय कारपोरेट ट्रैवल के माध्यम से अर्जित करती है। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |