गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
कहां चला गया है 872 टन बारूद?
On 9/5/2010 9:15:20 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

हालांकि, बारूद का सौदागर शिवचरण हेडा अपनी पत्नी सहित पकडा गया है, मैनेजर पकडा गया है, लाइसेंस खारिज हुआ है, पर एक रहस्य नहीं सुलझा। रहस्य यह है कि यह बारूदी धंधा कब से चल रहा था, कहां तक चल रहा था और जब अपने देश में राशन की दुकान तक बगैर राजनीति के नहीं चलती, तो बारूद का धंधा चलाने में कौन-कौन-से नेता मदद कर रहे थे? राजस्थान से लगभग 872 टन बारूद 164 ट्रकों में लादकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया था, वह अचानक ही गायब हो गया। ट्रक की साइज इतनी छोटी भी नहीं होती है कि कोई उसे आसानी से छिपा सके। वैसे भी ज्वलनशील पदार्थों या बारूद ले जाने वाले ट्रकों की बनावट आम ट्रकों से अलग ही होती है। फिर 164 ट्रकों को आखिर कहां और कैसे गायब कर दिया गया? यह प्रश्न आज भी अनुत्तरित ही है।

भारत में आंतरिक व बाहरी तौर पर आतंकवाद, अलगाववाद, माओवाद आदि की आग आज जिस तेजी से सुलग रही है, उसे देखते हुए 872 टन बारूद का गायब हो जाना सामान्य घटना नहीं माना जा सकता। इस मामले को राजस्थान सहित छह राज्यों की पुलिस जिस हल्के तरीके से ले रही है, वह समझ में नहीं आता। देखा जाए तो सुरक्षा एजेंसियों की नींद इस तरह के संगीन और बडे मामले में उडना ही चाहिए थी, पर सब सो रहे हैं। दो माह से अधिक समय पहले हुई इस कथित चोरी के बाद पुलिस के हाथों खाली ट्रकों के अलावा कुछ नहीं लग सका। पुलिस और प्रशासन हैं कि एक-दूसरे पर जवाबदारी डालने पर तुले हुए हैं, जबकि इतनी भारी मात्रा में गायब हुआ बारूद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बडा खतरा बन गया है। गौरतलब है कि गत दिनों सूरत में हुए विस्फोट में राजस्थान के ही धौलपुर के मचकुंड के पास 1979-80 में स्थापित राजस्थान एक्सप्लोसिव व केमिकल लिमिटेड (आरईसीएल) बारूद फेक्ट्री में बने विस्फोटक और डेटोनेटर के इस्तेमाल की ही पुष्टि की गई थी, पर उस समय इसको भी गंभीरता से नहीं लिया गया था। यदि राजस्थान पुलिस तभी जाग जाती, तो शायद अब 164 ट्रक विस्फोटक भी गायब नहीं होता।

राजस्थान पुलिस अब जांच कर रही है कि कितना माल वहां से निकला और कहां गया? पुलिस का यह कहना कि कंपनी द्वारा माल निकासी की सूचना देने के बाद भी विस्फोटकों से लदे वाहनों को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी पुलिस की नहीं है, बहुत ही हास्यास्पद है। नियमानुसार तो विस्फोटकों से लदे वाहनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई ही जानी चाहिए। यदि पुलिस की जवाबदारी में इन वाहनों की सुरक्षा शुमार नहीं है, तो फिर किस हक से अब पुलिस द्वारा इसकी तहकीकात की जा रही है कि माल कितना निकला और कहां गया? इसके साथ ही, जब पुलिस के कारिंदे सडकों पर खडे होकर ट्रक चालकों से चौथवसूलते हैं, तब वे कागज देखकर उसमें लदे माल की तादाद, अनुज्ञा आदि के बारे में पूछताछ करके ही अपनी चौथके रेट तय करते हैं।

इतना ही नहीं, जब हर बार माल की लदाई के साथ ही इसकी सूचना जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित तौर पर भेज दी जाती है, तो फिर क्या वजह है कि अधिकारियों ने इन वाहनों का भौतिक सत्यापन करना जरूरी नहीं समझा। इन सब तथ्यों को देखने से समझ में आ जाता है कि इस मामले में कहीं न नहीं तो भारी गोलमाल है? इस विस्फोटक के पहले दुरुपयोग के बारे में यही कहा जा सकता है कि इसे देश में अस्थिरता पैदा करने वाली ताकतों के हाथों बेच दिया गया होगा या उनके द्वारा इसे लूट लिया गया होगा। दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि विस्फोटक को सडक, बांध आदि निर्माण में लगी कंपनियों के हाथों बेच दिया गया हो, जिसे वे अवैध खनन में इस्तेमाल कर सकती हैं। देशभर में सक्रिय खनन माफिया, जिनसे सफेदपोश, जनसेवक, खद्दरधारी और नौकरशाह प्रत्यक्ष या परोक्षतौर पर जुडे हुए हैं, के द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है। कुल मिलाकर 164 ट्रकों में 872 टन बारूद गायब हुए दो माह से अधिक समय बीत चुका है, पर हमारी सरकारों के माथे पर पसीना नहीं छलका है। यहीं यह भी साफ होता है कि सुरक्षा घेरे में रहने वाले नेताओं को जनता की फिक्र नहीं है।

-अंशू सिंह

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हा...
चेन्नई की घटना से सबक ले समा...
भारत-चीन के बीच जंग असंभव...
सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्...
गड़बड़ा गया है प्रकृति का पा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: