कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
आखिर, सच तो जुबान पर आ ही जाएगा
On 9/5/2010 9:16:04 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मशहूर बैडमिंटन खिलाडी और राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रांड दूत साइना नेहवाल ने चाहे भले ही अब अपना बयान वापस ले लिया हो, पर सच वही है, जो उन्होंने शनिवार को कहा था। उन्होंने यही तो कहा था कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां आशा के अनुरूप नहीं हैं और हम वैसी तैयारियां नहीं कर पाए हैं, जैसी बीजिंग ओलिंपिक के लिए चीन और मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आस्ट्रेलिया ने की थीं। बताओ, इसमें गलत क्या है? देश का बच्चा-बच्चा समझ रहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के दूध में कितना पानी है? जैसे, जब किसी दफ्तर का बाबू साहब के सामने फाइल रखता है, तो ऐसे पन्ने को सही पन्ने के साथ पकडकर पलट देता है, जो आधा-अधूरा होता है या जिसमें कोई गडबडझाला होता है। बिलकुल यही तरकीब राष्ट्रमंडल खेलों के मामले में दिल्ली की प्रदेश सरकार, भारत का खेल मंत्रालय व राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति अपनाती लगती है।

अनेक स्टेडियमों का उद्घाटन हो चुका है। राष्ट्रमंडल खेलों के अंतरराष्ट्रीय सर्वेसर्वा माइक फेनेल आए और हमारे बाबूगणोंने उन्हें भी झांसा दे दिया। उन्हें कोई स्टेडियम रात में चमचमाती विद्युत छटा के बीच घुमाया गया, तो कोई पिछले दरवाजे से ले जाकर। इसके बावजूद सच यही है कि निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इधर, खेलों की तैयारियों में भ्रष्टाचार के हो रहे नित-नए खुलासे भी राष्ट्रीय शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं। ऐसे में साइना ने जो कहा, वह बिलकुल सही है। पूरा देश चाहता तो यही है कि जब इन खेलों पर अरबों रुपए फूंक ही दिए गए हैं, तो खेलों का आयोजन भी ऐतिहासिक ही होना चाहिए। साइना भी यही चाहती हैं, पर तैयारियां देखकर कौन कह सकता है कि हमारी यह चाहत पूरी होगी ही? लिहाजा, सच भी जुबान पर आएगा ही। कभी साइना की पर, तो कभी किसी और की जुबान पर।

Post Comments
More News
राजनीति ने कर दिया रेलवे को ...
भ्रष्टाचारजी का बड़ा भाई है ...
मानवीय सरोकारों से रिक्त होत...
सरकार इतराए न, बस राहत की सा...
‘प्रचंड’ वैभव नेपाल की क्रां...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: