| | युवक को घर से बुलाकर ले गए और कर दी हत्या | | | |
|  | | | |
| | |
भोपाल। कमलानगर थाना क्षेत्र में शनिवार -रविवार की दरम्यानी रात दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक को आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने साथ में ही शराब पी थी। पुलिस के अनुसार मृतक पर भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले जस्सू उर्फ जसवंत पुत्र दयालाल उम्र 29 भैरवी झांकी स्थल पर काम करता था। बीते शनिवार को उसके दोस्त राजेश से किसी बात को लेकर दोपहर में विवाद हो गया था, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन राजेश ने जस्सू का काम तमाम करने का मन बना लिया था। रात में ही राजेश अपने एक साथी को लेकर मृतक के घर पहुंचा। उसको साथ लेकर दोनों आरोपी रीबेरा टाउन के पास स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। जहां तीनों लोगों ने अपने लिए शराब खरीदी। उसके बाद नगर निगम की दुकानों के पास बैठकर एक साथ शराब पी। जहां बातों ही बातों दिन का विवाद एक बार फिर से होने लगा। इसी बात पर राजेश व उसके साथी ने किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव सुबह पांच बजे नगर निगम की दुकानों के पास एक नाले में पडा मिला। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर भी गंभीर मामले दर्ज हैं। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |