कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बंगाल में दोहराएगा रूस
On 9/6/2010 9:45:24 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

कोलकाता। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कोलकाता में अपनी पहली रैली में माकपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। राहुल ने माकपा को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए प्रदेश में उसके खात्मे तक की भविष्यवाणी कर दी। राहुल ने कहा कि रूस में एक दिन में साम्यवाद खत्म हो गया। बंगाल में भी यही होगा। यहां की साम्यवादी सरकार एक दिन में उखड जाएगी।

राज्य में दो तरह का बंगाल

राहुल ने कहा कि बंगाल में दो तरह का बंगाल दिखता है। एक माकपा का बंगाल है, जो चमक रहा है और दूसरा आप लोगों का बंगाल है, जो हर तरह से मजबूर है। यहां 45 फीसदी लोगों के पास राशन कार्ड तक नहीं हैं। राहुल ने कहा कि केंद्र से हम करोडों रुपए भेजते हैं, लेकिन वो पैसा कोलकाता आता है। कोलकाता से माकपा के पास जाता है और फिर वहां से गायब हो जाता है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। वे यहां युवक कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल जैसे ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। वहां मौजूद पार्टी के कार्यताओं ने राहुल गांधी जिंदाबादके नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी के. केशव राव, प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष मानस तथा कांग्रेस सांसद मौसम बेनजीर नूर भी राहुल के साथ थे।

राजनीति में आने का आह्वान

राहुल ने कहा कि जब वे कोलकाता आ रहे थे तो कई लोग उनसे कह रहे थे कि बंगाल मत जाइए। वहां पार्टी को खडा नहीं किया जा सकता, लेकिन मैं आपका आह्वान करता हूं कि आप राजनीति में आइए। अगर आप पार्टी में शामिल होते हैं और आपमें काबिलियत है तो दोस्ती, भाई-भतीजावाद, रिश्तेदारी पार्टी में आफ आडे नहीं आएगी।

सडी हुई विचारधारा पर चल रही माकपा ः गांधी

कोलकाता। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने सोमवार को कोलकाता में अपनी पहली रैली कर राज्य में राजनीतिक बदलाव लाने की मुहिम की शुरुआत कर दी। राहुल गांधी ने माकपा पर हमला करते हुए कहा कि कम्युनिस्टों की 70-80 साल पुरानी विचारधारा है। यह विचारधारा पूरे विश्व में खत्म हो गई है , लेकिन इसे अभी तक बंगाल में थोपा जा रहा है। माकपा इस विचारधारा पर बंगाल के लिए नहीं चल रही है, बल्कि गिने-चुने कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस पर चल रही है। जिस तरह दो भारत हैं, उसी तरह दो बंगाल है। एक अमीरों का बंगाल, माकपा का बंगाल, दूसरा गरीबों का बंगाल, पिछडों का बंगाल, हमारा बंगाल। हमें अपने इस पिछडे बंगाल को बेहतर बनाना है और सबका मिलकर विकास करना है। राहुल गांधी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीति को इस समय युवाओं की जरूरत है। एक समय था, जब कहा जाता था कि बंगाल सोचता है और पूरा देश उसको पढता है, लेकिन अब यह समय बदल गया है। माकपा की सरकार ने लोगों की आजाद सोच को ही कुंठित कर दिया है। यह सही समय है जब बंगाल के युवाओं को आगे आकर राज्य की राजनीति को बदलना होगा। राहुल गांधी ने इस रैली के साथ ही बंगाल में भी युवाओं से यूथ कांग्रेस की सदस्यता लेने का आग्रह किया।

Post Comments
More News
एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा...
कोर्ट में टैबलेट, मुंशी की ज...
चिदंबरम पुत्र तक घोटाले के छ...
पाकिस्तानी लड़की के इश्क में...
राजस्थान से फलक की मां गिरफ्...
अंडमान रोड बंद करने सरकार पर...
असंवैधानिक नीतियों, फैसलों क...
मतदाता सूची में नहीं है प्रि...
पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज म...
रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रे...
रितेश-जेनेलिया ने अब चर्च मे...
गोवा की कांग्रेस सरकार संकट ...
नहीं दिखेगा अल्पसंख्यक आरक्ष...
भंवरी मामले में भाजपा नेता क...
पैन कार्ड के जरिये कर चोरों ...
आठ आतंकियों के खिलाफ रेड कॉर...
छग में नए NTRO, हेलीकॉप्टर अ...
डॉन का नक्सलियों से गठजोड़...
गुजरात में हवस का खेल...
पर्दे में रहें मुस्लिम कामका...
धनुष ने सचिन तेंदुलकर के लिए...
..तो अब अल्पसंख्यकों को फ्री...
कानून तोड़ा तो ब्लॉग बैन कर ...
ताज का दीदार नहीं कर सके श्व...
यासीन से ज्यादा खतरनाक हारुन...
सीबीआई के खिलाफ फूटा गुस्सा...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: