कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
अपहृत पुलिसकर्मी रिहा राहत में सरकार-परिवार
On 9/6/2010 9:47:22 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

पटना। बिहार के लखीसराय जिले में गत 29 अगस्त को हुई मुठभेड के बाद से अपहृत तीनों पुलिसकर्मी सोमवार सुबह रिहा हो गए, जबकि खोजबीन अभियान के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित 7 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मानिकपुर के अवर निरीक्षक अभय यादव, कजरा थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रूपेश कुमार सिंह और बीएमपी के हवलदार अहसान खान रिहा हो गए हैं और खोजबीन अभियान के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित 7 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

सरकार को सौंपने से इंकार

नक्सलियों के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने कहा था उनके संगठन की केंद्रीय समिति ने बंधकों को सरकार या पुलिस के हवाले करने के बजाय सीधे उनके परिवार के सदस्यों को सौंपने का निर्णय लिया है। यह पूछे जाने पर क्या वे मीडियाकर्मियों के समक्ष बंधकों को उनके परिवार को सौंपेंगे, अविनाश ने कहा था कि इस बारे में मीडिया वालों को भी जानकारी नहीं दी जाएगी। नक्सलियों ने उन्हें कल रिहा नहीं बल्कि आज सुबह छोडा।

नीतीश ने जनता को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीनों बंधक पुलिसकर्मियों के सकुशल मुक्त किए जाने पर संतोष जताते हुए संकट की इस घडी के दौरान धैर्य दिखाने के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी है। कुमार ने पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए माओवादियों के साथ कोई सौदा नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि मुठभेड के बाद से वह इस पूरे मामले पर स्वयं नजर रखे हुए थे।

चढा राजनीतिक पारा

नीतीश से मतभेद नहींः भाजपा

नई दिल्ली। माओवाद से निपटने के बारे में भाजपा का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई मतभेद नहीं है, क्योंकि नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई और उनसे वार्ता दोनों साथ साथ चलेंगे। पार्टी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने बिहार के अपहृत पुलिसकर्मियों की रिहाई के बाद यहां कहा, नीतीश ने अपहृणकर्ता माओवादियों से बातचीत की पेशकश जरूर की थी, लेकिन साथ ही वह उनके खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई की भी तैयारी कर रहे थे।

अंतर्विरोध दूर करे केंद्र

नक्सलियों द्वारा अपहृत बिहार पुलिसकर्मियों को बिना शर्तरिहा किए जाने पर अपनी पीठ थपथपाते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र को अपने आंतरिक अंतर्विरोधों को दूर करके इस समस्या से निजात पाने में जुट जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा बिहार पुलिस के तीन कर्मियों को बिना शर्त छोडे जाने का हम स्वागत करते हैं।

सरकार की जीत नहीं

पटना। लोजपा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार इसे अपनी जीत न समझे। पासवान ने कहा कि इन्हें पुलिस ने नहीं छुडाया, बल्कि नक्सलियों ने खुद इन्हें छोडा। उन्होंने इसे नक्सलियों की उदारता बताते हुए कहा कि नक्सली जब चाहते, इन्हें मार देते और ऐसे में सरकार इसे अपनी जीत ना समझे।

Post Comments
More News
एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा...
कोर्ट में टैबलेट, मुंशी की ज...
चिदंबरम पुत्र तक घोटाले के छ...
पाकिस्तानी लड़की के इश्क में...
राजस्थान से फलक की मां गिरफ्...
अंडमान रोड बंद करने सरकार पर...
असंवैधानिक नीतियों, फैसलों क...
मतदाता सूची में नहीं है प्रि...
पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज म...
रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रे...
रितेश-जेनेलिया ने अब चर्च मे...
गोवा की कांग्रेस सरकार संकट ...
नहीं दिखेगा अल्पसंख्यक आरक्ष...
भंवरी मामले में भाजपा नेता क...
पैन कार्ड के जरिये कर चोरों ...
आठ आतंकियों के खिलाफ रेड कॉर...
छग में नए NTRO, हेलीकॉप्टर अ...
डॉन का नक्सलियों से गठजोड़...
गुजरात में हवस का खेल...
पर्दे में रहें मुस्लिम कामका...
धनुष ने सचिन तेंदुलकर के लिए...
..तो अब अल्पसंख्यकों को फ्री...
कानून तोड़ा तो ब्लॉग बैन कर ...
ताज का दीदार नहीं कर सके श्व...
यासीन से ज्यादा खतरनाक हारुन...
सीबीआई के खिलाफ फूटा गुस्सा...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: