न्यूयार्क। भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोडी भी मिश्रित युगल के अंतिम आठ में पहुंच गई है। यहां फ्लशिंग मिडोज में एकतरफा प्री क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और कुरैशी की जोडी ने एकतरफा मुकाबले में विरोधी जोडी को 6-3, 6-4 से हराया। बोपन्ना और कुरैशी ने आक्रामक रवैया अपनाया और दमदार सर्विस तथा बेहतरीन फोरहैंड की बदौलत खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार नेस्टर और जिमोनजिच को सीधे सेटों में बाहर किया।
अगले दौर में डिक नोरमन की जोडी से भिडंत
बोपन्ना और कुरैशी को अगले दौर में दक्षिण अफ्रीका के वेस्ली मूडी और बेल्जियम के डिक नोरमन की जोडी की मुश्किल चुनौती का सामना करना है जो इस साल फ्रेंच ओपन और विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। भारत और पाकिस्तान की जोडी लगतार दूसरे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में शिरकत करेगी। यह जोडी इससे पहले विम्बलडन के अंतिम आठ में भी पहुंची थी। हमारा ड्राॅ थोडा मुश्किल था इसलिए हम तैयार और एकाग्र हैं। दूसरी तरफ मिश्रित युगल के दूससरे दौर में पेस और कारा की दूसरी वरीय जोडी को एस्टोनिया की काइया केनेपी और राबर्ट लिंडस्टेड की जोडी को 6-1, 6-4 से हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
|