नई दिल्ली। बर्लिन विश्व चैम्पिशनशिप 2009 में 100 मीटर की फर्राटा दौड सिर्फ 9.58 सेकंड में पूरी करके विश्व रिकार्ड बनाने वाले बोल्ट न बताया कि मेरे लिए विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक अधिक महत्वपूर्ण हैं और मैं इन प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अक्टूबर में ट्रेनिंग शुरू करूंगा।
मेरा लक्ष्य लंदन ओलंपिक 2012 है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता मेरी अनुपस्थिति से जमैका की टीम कमजोर होगी। जमैका के पास काफी मजबूत एथलीट हैं, विशेषकर फर्राटा स्पर्धाओं में। बोल्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों से दूर रहने के लिए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के समय को अहम कारण बताया। उन्हने कहा कि मेरे कोच ने मेरे लिए जो कार्यक्रम तय किया है, उसके मुताबित राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखें मेरी अगले सत्र की तैयारी के साथ टकरा रही हैं। बोल्ट ने कहा कि सामान्यतः अक्टबर अॅाफ सीजन होता है जब खिलाडी आराम कर रहे होते हैं। यह फैसला लेने के बाद मेरी कमर में भी चोट लग गई जिसके कारण वैसे भी मैं इस प्रतियोगिता से बाहर हो जाता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि जमैका ने इस प्रतियोगिता के लिए किसे चुना है। |