नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले डोपिंग में फंसे छह पहलवानों का ‘बी’ नमूना भी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के परीक्षण में पाजीटिव पाया गया है। नाडा ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान नमूने लिए थे जिसमें से छह पहलवानों का ‘ए’ नमूना पिछले हफ्ते प्रतिबंधित मिथाइलहेक्सानेमाइन के लिए पाजीटिव पाया गया। नाडा के परीक्षणों में इनका ‘बी’ नमूना भी पाजीटिव पाया गया। परीक्षण में सभी छह पहलवान मिथाइल हेक्सानेमाइन के लिए पाजीटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि वाडा के नियमों के मुताबिक, ए अब नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल के समक्ष पेश होंगे जिसके प्रमुख सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश होंगे। यह पैनल फैसला करेगा कि इन्हें क्या सजा दी जाए। इनमें से चार पहलवानों पुरुष फ्रीस्टाइल (120 किग्रा) के राजीव तोमर, सुमित (74 किग्रा) और मौसम खत्री (96 किग्रा) तथा महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गुरशरणप्रीत कौर (72) को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया है। |