हाल ही में अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘24’ में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर कहते हैं कि इस शो के मुख्य अभिनेता कीफर सुथरलैंड सामाजिक कार्य के लिए भारत की यात्रा करना चाहते हैं। सूत्र के अनुसार अनिल कपूर ने मुंबई से बातचीत में कहा कि सुथरलैंड सामाजिक कार्य के लिए भारत आना चाहते हैं। वह भारत को देखना और सामाजिक कार्य करना चाहते हैं। वह यहां आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। साथ ही अनिल न कहा कि वह जानते हैं कि मैं एक एनजीओ ‘प्लान इंडिया’ से जुडा हुआ हूं इसलिए वह कहते हैं कि वह भारत आना और बच्चों के लिए किए जाने किसी कार्य का हिस्सा बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि 50 वर्षीय अनिल ने इस अमेरिकी टीवी शो की आठवीं सीरीज में एक काल्पनिक ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कामिस्तान’ (आईआरके) के राष्ट्रपति उमर हसन की भूमिका निभाई थी। इस शो में सुथरलैंड मुख्य भूमिका में थे। अनिल ने उनके साथ पहली बार काम किया था और वह उनके अभिनय से प्रभावित थे। सुथरलैंड 2001 से ही इस शो में अभिनय कर रहे हैं। |