‘बालिका वधू’ से छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली नन्ही स्टार आनंदी यानी अविका गोर भले ही इस सीरियल से चली गई हैं, मगर अब भी दर्शकों के दिलों पर अभी भी उनकी मासूम अदाओं का जादू छाया है। खबर है कि आजकल यह नन्ही स्टार अपनी पढाई पर ध्यान दे रही है। फिलहाल उन्होंने एनिमेशन फिल्म ‘बारू’ के लिए डबिंग भी करते हुए देखा गया है।
सूत्रों के अनुसार वह इसमें एक लडके के करैक्टर की आवाज दे रही हैं। एक छोटे से इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘मैं बालिका वधू को बहुत मिस करती हूं। फिलहाल मैं आठवीं में पढ रही हूं और मेरा लक्ष्य मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेना है, जो 18 साल की होने के बाद ही ले सकती हूं। रही बात मेरी तैयारियों की, तो मैं फिटनेस के लिए रोज योगा और एरोबिक्स करती हूं। इस बीच मेरे पास कोई अच्छा प्रोजेक्ट आता है, तो उसमें काम करने में मुझे कोई ऐतराज नहीं है।’ |