बॉलीवुड के क्यूट प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर करन जौहर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म ‘शॉर्ट टर्म शादी’ हॉलीवुड फिल्म ‘व्हाट हैपंस इन वेगास’ का हिंदी रूपांतरण है। सूत्रों के अनुसार करन ने कहा कि फिल्म की मूल कहानी नवोदित निर्देशक शकुन बत्रा ने लिखी है और यह कैमरून डियॉज-एशटन कुचर की फिल्म से प्रेरित नहीं है। करन ने कहा ‘मेरी फिल्म किसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण नहीं है। इसकी मूल कहानी फिल्म के कहानीकार ने लिखी है, जिसमें इमरान और करीना को लिया गया है। फिल्म ‘व्हाट हैपंस इन वेगास’ का हिंदी रूपांतरण नहीं है।’ साथ ही करन ने इन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीना से कहा कि वह अपना साइज जीरो फिगर फिर से कराएं और इस भूमिका के लिए बाल कटाएं। गौरतलब है कि उनकी हालिया रिलीजिंग फिल्म ‘वी आर फैमिली’ को बॉक्स-ऑफिस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
|