कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
गैर-जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं होगीः सीएम
On 9/7/2010 11:45:16 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पतालों के प्रबंधन को सुदृढ करने और स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने की सभी व्यवस्थाएं आवश्यक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय उपकरणों के संचालन और प्रबंधन में गैर-जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वे सोमवार को यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में किए गए ऐहतियाती उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने चिकित्सकों और स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया को अविलम्ब पूरी किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल उपकरणों की खरीदी की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव की लगातार मॉनिटरिंग होना चाहिए, ताकि लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं मिल सकें। उन्होंने उपकरणों की खरीद के आदेश देते समय उपकरण प्रदाय की समयसीमा भी तय करने को कहा।

आंखों के परीक्षण के निर्देश ः मुख्यमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत गरीबों को उपचार सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की आंखों के परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राज्य बीमारी सहायता कोष के अंतर्गत स्वाइन फ्लू को भी फिलहाल शामिल किया गया है। डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के संबंध में सीएम ने स्थानीय निकायों के सहयोग से सफाई अभियान और बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए सघन प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण संबंधी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव में मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अधिकारियों को बधाई दी।

Post Comments
More News
बेलगाम हुई जुबान...
कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल...
फैसला निवेशकों के विश्वास पर...
सख्ती के बाद गूगल ने साफ की ...
तलाक में पत्नी को देनी होगी ...
कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा...
युवराज सिंह को कैंसर, अमेरिक...
यूपी चुनाव: मौका परस्त राजने...
इसरो रिपोर्ट पर बोले नायर, ब...
मृत्युदंड असंवैधानिक...
पुरी बोले अन्ना अनपढ़...
युवाओं की फौज मिटाएगी गरीबी...
मुकेश की कंपनी के खिलाफ चार्...
जनरल के खिलाफ रची गई है साजि...
समझौते की प्रक्रिया करें सार...
हारें या जीतें किसी से गठबंध...
टीम इंडिया बे ‘सहारा’...
सरकार को संजीवनी...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: