गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
ट्रेड यूनियनों की हडताल आज
On 9/7/2010 12:32:18 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार को देश की नौ राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन आम हडताल करेंगी। इस दौरान दोपहर 12 बजे फूलबाग से महाराज बाडा तक रैली निकाली जाएगी। हडताल की पूर्व संध्या पर सोमवार को श्रमिक संगठनों ने शहर में मशाल जुलूस निकाले।

सीटू के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास गोस्वामी, एटक अध्यक्ष वृषभान, इंटक अध्यक्ष रतिराम यादव ने बताया कि कोयला उद्योग को बेचने के बाद अब केंद्र सरकार एलआईसी, बीएसएनएल, बीएचईएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का निजीकरण करने की मुहिम चला रही ह। इसके अलावा कारखानों में श्रमिकों से 12 घंटे काम लिए जाने के बाद भी उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा और लोकसभा में अपने वेतन-भत्ते बढवाने वाले नेता मजदूरों के हितों का संरक्षण नहीं कर पा रहे। इसलिए यह राष्ट्रव्यापी हडताल आयोजित की जा रही है। हडताल की पूर्व संध्या पर लश्कर, मुरार और ग्वालियर क्षेत्रों में श्रमिक संगठनों ने अलग-अलग मशाल जुलूस निकाले।

शासकीय प्रेस यूनियन का समर्थन

शासकीय प्रेस कर्मचारी एकता यूनियन सीटू के महासचिव सुरेशराव आरोटे एवं मुद्रणालय कर्मचारी संघ इंटक के सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की राष्ट्रव्यापी हडताल को शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय की इंटक एवं सीटू यूनियन की इकाइयों ने अपना समर्थन दिया है।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: