उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
विश्वविद्यालय में पढाई जाए सिंधी भाषा
On 9/7/2010 12:32:58 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। संविधान में भारतीय भाषा का दर्जा प्राप्त कर चुकी सिंधी भाषा आज भी अपनी पहचान के लिए मोहताज है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में सिंधी भाषा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान नहीं मिल पाया है।

इन राज्यों को छोडकर अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में यह भाषा अपनी पहचान तक नहीं बना पाई। यहां पर सिंधी भाषा में अध्यापन कार्य नहीं कराया जाता। जबकि देश के चार राज्य सिंधी भाषा को उच्च शिक्षा में शामिल कर चुके हैं। सिंधी भाषा को देश में स्थापित करने के लिए शिक्षाविद् व समाज सामने आ गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के हिंदी भाषा प्रमुख डॉ. रविप्रकाश टेकचंदानी ने देश के विवि में हिंदी भाषा में अध्यापन शुरू करने की मांग की है। ग्वालियर प्रवास पर आए डॉ. टेकचंदानी पत्रकारों से विशेष चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान लोक सेवा में सिंधी भाषा को विषय के रूप में शामिल कर लिया गया है, लेकिन अन्य राज्य इसे शामिल करने से इनकार कर रहे हैं। चूंकि मप्र में सिंधी समाज की संख्या काफी है, इसलिए यहां की लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सिंधी भाषा को विषय का दर्जा दिया जाएगा। सिंधी समाज का अस्तित्व बचाने के लिए यहां पर सिंधी संस्कृति अकादमी का भी गठन होना चाहिए। इससे जहां प्रदेश में सिंधी समाज को पहचान मिलेगी, वहीं विशेष सम्मान के रूप में देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब सिंध प्रांत से सिंधियों का आगमन शुरू हुआ तो यहां के लोग उन्हें हीनभाव से देखते थे। इसी का नतीजा है कि सिंधी समाज को आज तक जाति विशेष का लाभ नहीं मिला। सिंधी समाज को भाषीय अल्पसंख्यक समाज का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा सिंधी समाज को आरक्षण विशेष दूर रखा गया है, जबकि कई समाजों के लिए आरक्षण का कोटा निर्धारित किया गया है। डॉ. टेकचंदानी समाज की विशेष बैठक में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान कमल माखीजानी मौजूद थे।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: