गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सेलफोन है या चायना बम!
On 9/7/2010 12:34:58 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। आज के आधुनिक युग में लोग समय के साथ बराबर चलकर अधिक से अधिक पैसों की बचत तो करना चाहता है, मगर इस लोभ में आकर वह यह भी भूल जाते हैं कि जो वस्तुएं उनके द्वारा खरीदी जा रही है कहीं वह उनके लिए नुकसान देह तो नहीं है।

मोबाइल के दौर में जहां शहरवासियों में एक-दूसरे को देखकर मोबाइल खरीदने के लिए होड लगती है, तो वहीं इस दिखावे तथा पैसों की बचत को ध्यान में रखकर वह बिना सोचे समझे कम्पनी बजाय की कम पैसों में अधिक सुविधा को देखते हुए लोकल चायना मेड मोबाइल खरीद लेते हैं, और एक दिन तकनीकी खराबी के कारण उनका मोबाइल ही उनकी जान का दुश्मन बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा पिछले दिनों शहर में देखने को मिला है। जहां यह चायना मेड मोबाइल कभी बैटरी के फूलने, कभी चार्जिंग के वक्त सेलफोन के गर्म होने से तो कभी जेब में रखे-रखे फट जाने से हादसे का कारण बन गया।

केस-1

नाका चन्द्रवदनी निवासी किशोर पाठक का आई-साउण्ड 010 मोबाइल शनिवार की रात चार्जिंग पर लगा था। चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी गरम होकर फट गई। इस तरह के अचानक हुए विस्फोट से किशोर सकते में आ गया। थोडी देर के बाद जब उसने देखा तो उसके मोबाइल में आर-पार एक छेद हो गया था।

केस-2

दीनदयाल नगर निवासी तथा चाय विक्रता राजू खान एक महिने पहले अधिक सुविधाओं के लालच में चायना का मोबाइल जीएस-012 चोपी बाजार से खरीदकर लाया था। कुछ ही दिनों में उसकी बैटरी फूल गई। उसके ध्यान न देने के कारण उसकी चाय की दुकान पर रखा उसका मोबाइल अचानक फट गया। इस विस्फोट से किसी को कोई हानि नहीं पहुंची।

1200 रुपए में खरीद सकते हैं हादसे

कम्पनियों के मोबाइलों को पछाडने की नियत से बाजार में इन दिनों चायना क मोबाइलों का बोलबाला है। जहां एक तरफ कम्पनी कैमरा, मैमोरीकार्ड,एफ एम सहित अन्य सुविधा 6 हजार रुपए से तथा उससे अधिक में उपलब्ध कराती है वहीं चायना मेड मोबाइल इस सुविधाओं को मात्र 1200 रुपए से 3 हजार रुपए तक में उपलब्ध करा देती है।

क्या कहता है विक्रेता

चायना के मोबाइल ही क्या सभी प्रोडक्ट बंद कर देने चाहिए। क्योंकि इस तरह की वारदात कभी भी दुकानदान को नुकसान पहुंचा सकती है। हम लोग भी इस तरह के लोकल मोबाइल नहीं बेचना चाहते हैं, मगर मजबूरी वश मार्कट के कम्पटीशन के लिए रखना पडता है।

मोन्टी गोयल, संचालक जॉली मोबाइल,टोपी बाजार

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: