उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
पैसे मांगे तो ठेले वाले को गोली मारी
On 9/7/2010 12:35:46 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर । पैसे न देने पर टीआई के भतीजे ने कबाब का ठेला लगाने वाले पर गोली चला दी। हालांकि गोली ठेला मालिक को न लगकर उसके यहां काम करने वाले युवक के गाल पर जा लगी। गोली मारने के बाद टीआई का भतीजा भाग गया। जबकि घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ईदगाह बालसदन स्कूल के पास भोपत नासिर नाम का व्यक्ति कबाव का ठेला लगाता है। टीआई का भतीजा पंकू भदौरिया निवासी जवाहर कालोनी सोमवार की शाम को भोपत के ठेले पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद पंकू ने रंगदारी दिखाते हुए भोपत से 100 रुपए की मांग करने लगा। चूंकि उस समय भोपत के पास रुपए नहीं थे इसलिए उसने पंकू को पैसे देने से इंकार कर दिया। यह बात पंकू को खल गई और उसने भोपत पर गोली चला दी। गोली चलते देख भोपत तो एक तरफ हो गया, लेकिन उसके ठेले पर काम करने वाले कालू को गोली जा लगी। गोली कालू के गाल पर लगी जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पडा। गोली चलाने के बाद पंकू दुपहिया वाहन पर सवार होकर भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और पंकू को उसके घर और उसके ठिकानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल सका। गोली की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ए सांई मनोहर भी अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी लेकर अधीनस्थों को पंकू को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

शराबी है पंकूः पंकू भदौरिया के बार में बताया जाता है कि उस पर कई मामले दर्ज है। वह पूरे दिन शराब के नशे में रहता है। पूरी तरह से वह शराब का आदी हो चुका है। शराब के कारण उसका लीवर तक खराब हो चुका है। दिन हो या रात कभी भी वह शराब पीने लगता है। हालांकि परिजनों ने उसकी शराब छुडवाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन वह भी इसकी शराब की आदत नहीं छुडवा सके।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: