जबलपुर। शिक्षक दिवस के नाम पर शहर के एक निजी संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उल्टे तिरंगे के प्रदर्शन का मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने अब इसकी जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार जांच में संस्था के डायरेक्टर्स से लेकर विद्यार्थी भी आ गए हैं। गौरतलब हैकि शिक्षक दिवस पर केके एज्युकेशन संस्थान में माईम की प्रस्तुती के दौरान प्रतिभागियों ने अपने सीने पर तिरंगा झंडा चिपकाया हुआ था, इनमें से कुछ ने तिरंगा झंडा उल्टा लगाया हुआ था।
पुलिस करेगी कार्रवाईः ओमती थाना प्रभारी डीएल तिवारी ने बताया कि मामले की पूरी पडताल की जा रही है, संस्था के डायरेक्टर्स की भी पुलिस को तलाश है। डायरेक्टर्स के मोबाईल बंद मिल रहे हैं। उन विद्यार्थियों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने उल्टे तिरंगे लगाकर एक्ट किया था।पुलिस जांच में इन सबसे पूछताछ की जाएगी। |