उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
रैली की रेलमपेल, जाम में थमा शहर
On 9/7/2010 7:59:27 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की रैली में सोमवार को हुई वाहनों की रेलमपेल के कारण घंटों तक शहर के वाहन चालक जाम में फंसे रहे और उनको खासी परेशानी उठानी पडी। वाहनों की इतनी भीड थी कि ट्रैफिक व्यवस्था करीब दो घंटे से अधिक समय तक चरमरा गई। लंबे समय तक लगे जाम ने वाहन चालकों का पसीना निकाल दिया।

खासकर नए शहर में हबीबगंज, एमपी नगर, लिंक रोड सहित दर्जन भर से भी अधिक इलाकों में वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। इस दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने सडक पर बेतरतीब खडे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के वाहन भी जाम का कारण बने।

प्रगति पेट्रोल पंप चौराहे से बोर्ड आफिस तक

प्रगति पेट्रोल पंप चौराहे से बोर्ड आफिस चौराहा तक चारों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। यहां से रैली वाले वाहन निकलने पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को खासा परेशान होना पडा। यहां पर केवल एक जवान ही ट्रैफिक कंट्रोल में लगा रहा।

हबीबगंज तिराहा से अंडरब्रिज

रैली का कार्यक्रम स्थल हबीबगंज तिराहा होने के कारण यहां दोपहर बारह बजे से ही बडी संख्या में वाहनों का आना शुरू हो गया था। कार्यकर्ताओं ने अपने वाहन सडक के बीचों-बीच ही खडे कर दिए, जिस कारण यहां से लेकर हबीबगंज अंडरब्रिज तक जाम की स्थिति बनी रही।

भाजपा कार्यालय से पांच नंबर लिंक रोड

भाजपा कार्यालय से लेकर लिंक रोड तक रैली के कारण यातायात खासा बाधित रहा। जाम का नतीजा यह था कि घंटों तक वाहन चालक इधर-उधर से निकलने की मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय के सामने सडक पर खडे कार्यकर्ताओं के वाहनों को जैसे ही ट्रैफिक पुलिस की क्रेन उठाने पहुंची, वहीं कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और वाहनों को हटाने का विरोध करने लगे। अततः कार्यकर्ताओं की ही चली और वाहन पूरे कार्यक्रम तक सडक पर ही खडे रहे।

वाहन फंसे, लगा जाम

भेल। रविवार को हुई बारिश का असर शहर की सडकों पर सोमवार को भी रहा। बारिश के कारण भेल के बीमा अस्पताल के सामने सडक पर वाहनों के फंसने से करीब डेढ घंटे तक जाम लगा रहा। यहां हाल में ही नर्मदा पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद नालियों को मिट्टी से ढंककर जमीन का लेवल मिला दिया गया। उधर, तेज बारिश के चलते मिट्टी सडक पर बह गई, जिससे एक कार एवं एक ट्रक फिसलकर नाली में धंस गया। फलस्वरूप व्यस्ततम रोड पर जाम लग गया और पिपलानी चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि नाली में फंसे वाहनों को क्रेन की सहायता से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया, लेकिन इस बीच आफिस, स्कूल और कॉलेज का समय होने से नागरिकों को भारी समस्या का सामना करना पडा। उधर, लोगों ने मुख्य सडक छोडकर कालोनियों के रास्तों से होकर सफर तय किया।

Post Comments
More News
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
अतिक्रमण हटाने में छूट रहा प...
घर में घुसकर मारपीट...
हथाईखेड़ा में सिटी फारेस्ट क...
मेडम, बीवी शराब पीकर गदर करत...
नकबजनों से आठ लाख का माल बरा...
आपरेशन करने शाम को आए सर्जन...
नशे में धुत युवक ने मचाया हं...
हवाओं ने बदला रुख मौसम में आ...
सुरक्षा-व्यवस्था पर भारी रिक...
जीएमसी से नाखुश कमिश्नर...
.....और बच गया एमपी नगर...
राजधानी मे शौकत महल में गूंज...
काम में लापरवाही भी भ्रष्टाच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: