गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
अरबों का कारोबार ठप
On 9/7/2010 8:47:25 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। बढती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों सहित देश की प्रमुख नौ ट्रेड यूनियनों के महाबंद का व्यापाक असर देखने को मिला। एक दिन की इस हडताल में देशभर में अरबों रुपयों का कारोबार ठप हो गया। बंद के दौरान देशभर के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। इसके अलावा सडक से लेकर हवाई यातायात पर भी हडताल का असर दिखाई दिया। अखिल भारतीय परिसंघ के तत्वावधान में प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारी हडताल पर रहे। हडताली प्रदर्शनकारियों ने सुबह अपने अपने कार्यालयों से रैली निकाली और यादगारे शाहजानी पार्क से श्रमिक संगठनों की संयुक्त रैली में शामिल हो गए।

बैंक से पोस्ट आफिस तक सब बंदः भारतीय स्टेट बैंक को छोडकर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों के हडताल में शामिल होने से प्रदेश के 4 हजार विभिन्न बैंकों में नये खाते, चैक एवं कैश भुगतान नहीं किया गया। हडताल से करीब दो लाख करोड का बैंक करोबार प्रभावित हुआ। लगभग एक अरब से अधिक का चेक समाशोधन होता है, जो नहीं किया गया। अकेले जबलपुर में ही करीब 40 करोड का व्यापार प्रभावित हुआ। इसके अलावा पोस्ट आफिस में भी ताले लटके रहे। छोटे एवं बडे करीब 1800 डाक घरों में कर्मचारियों ने काम ठप्प रखा। आयकर के सभी 29 दफ्तरों में कोई काम नहीं किया गया। आयकर विवरणी, निष्पादन, रिफंड, डिमांड, सर्वे एवं छापा जैसे कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहे।

राज्य में 20 हजार से अधिक बैंक कर्मचारियों की हडताल में शामिल होने से सार्वजनिक, निजी, सहकारी, विदेशी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की लगभग 2500 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मचारियों ने भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, रतलाम, उजैन और अन्य जिले में ट्रेड यूनियनों के साथ अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया।

-वीके शर्मा, महासचिव मप्र बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन

बीएसएनएल सेवाएं भी रहीं ठप

बीएसएनएल कर्मियों के भी हड्ताल में शरीक होने से मोबाइल व लैंडलाइन की कस्टमर केयर और 197, 198, 1662 सहित सारी सेवाएं ठप रहीं। सारे एक्सचेंज भी बंद रहने से बिल भुगतान, सुधार कार्य भी नहीं हो सके।

इंदौर में 150 करोड का काम प्रभावित

इंदौर। ट्रेड यूनियनों की हडताल के चलते मंगलवार को शहर के बैंकों में 125 से 150 करोड रुपए का कोबार प्रभावित हुआ। शहर की तुलना में हडताल का असर बैंकों की ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं पर अधिक दिखाई दिया जहां की स्टाफ की कमी के कारण कई शाखाओं में ताले नहीं खुले। शहर में 324 बैंक शाखाएं कार्यरत हैं, हडताल के चलते 254 बैंक शाखाओं में रहा कारोबार ठप रहा। अन्य बैंकों में हडताल के कारण स्टेट बैंक में सामान्य दिनों से अधिक ग्राहकों की भीड देखी गई। अहिल्या उत्सव के कारण शहर के शासकीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश का फायदा उठाते हुए लोगों ने अपना बैंकिंग कामकाज निपटा लिया, जिससे स्टेट बैंक की शाखाओं में सामान्य दिनों से अधिक कामकाज हुआ।

Post Comments
More News
कैंसर के कारण गंजे हो गए युव...
1950 ही रहेगी जनरल की जन्मति...
डॉक्टर के पास 50 करोड़...
गिलानी की अपील खारिज कुर्सी ...
‘दुर्योधन’ के मुक्के से अब भ...
सोनिया रोईं-खुर्शीद ,नहीं रो...
सहकारिता व्यापार नहीं: गडकरी...
बेदाग मोदी पीएम इन वेटिंग!...
पंजीयन के बाद ले सकेंगे विदे...
भूषण सीडी मामले में मुलायम भ...
निजी व विदेशी कंपनियों से रक...
अब टीकमगढ़ में वोट नही देंगी...
जरदारी की बलि से ही बचेंगे ग...
कुदरत के कोप से नरक बनी परिव...
मध्यान्ह भोजन में फिर छिपकली...
हवालात की दीवार तोड़ दो चोर ...
सवा लाख रुपए वर्ग फीट का फ्ल...
बालिग औलाद मां-बाप की जिम्मे...
दंगों में नाकारा रही सरकार...
सूबे में जाम छलकाना सबसे महं...
निवेशकों का पैसा लौटाए स्पीक...
सदन में पॉर्न देख रहे थे मंत...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: