|
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए विरोधी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों पर उनके बारे में एक कुत्ते की तरह बातें करने का आरोप लगा कर सनसनी पैदा कर दी।
विस्कोंसिन के मिलवाके में सोमवार को मजदूर दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाशिंगटन में लंबे समय से प्रभावी रहे कुछ निहित ताकतवर तत्व मुझसे खुश नहीं हैं। मेरे बारे में वे एक कुत्ते की तरह बातें करते हैं। मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार अभियान को आक्रामक रूप देते देते हुए ओबामा ने कहा कि वे तत्व अब से और नवंबर के बीच शर्त लगा रहे हैं कि आप (मतदाताओं) की स्मृति में कमजोरी आएगी।
अमेरिका में मध्यावधि के चुनावों में दो माह बाकी हैं और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत दांव पर लगा है।आलोचकों के अभियान तेज करने से पैदा कडवाहट को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने कहा, वे (रिपब्लिकन) सोचते हैं कि आप भूल जाएंगे कि उनके एजेंडे ने देश का क्या हाल किया है। उनका मानना है कि आप केवल बदलाव में विश्वास करते हैं। उनकी नीतियों ने हमारे मध्य वर्ग को तबाह करने और अर्थव्यवस्था को खाई में धकेला। अब वे फिर आप से सत्ता की चाबी मांग रहे हैं। |