| | अब एक दिन में आय प्रमाण पत्र | | | |
| | | | |
| | |
भोपाल । राज्य सरकार ने फैसला किया है कि आवेदन करने की तिथि में ही लोगों को आय प्रमाण पत्र दिया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वर्तमान में आय प्रमाण पत्र जारी किये जाने की कोई समय सीमा निर्धारित नही है और इसके लिए विभिन्न प्रकार के अभिलेख, शपथ पत्र और राजस्व अमले की रिर्पोट सलग्न करने की जरूरत होती है। साथ ही आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि तीन वर्ष होने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिये प्रति वर्ष आय प्रमाण पत्र नहीं बनाना पडेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अब केवल आवेदन के साथ निर्धारित शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर शपथ पत्र के आधार पर आय प्रमाण पत्र उसी दिन अथवा अधिकतम तीन कार्य दिवस में जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आय प्रमाण पत्र के लिये प्रस्तुत आवेदन पत्र और सलग्न अभिलेख सार्वजनिक नहीं किये जाते लेकिन अब आय प्रमाण पत्र के लिये आवेदन और उसके साथ प्रस्तुत शपथ पत्र संबंधित प्राधिकृत अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर सर्वसाधारण की जानकारी के लिये चस्पा किये जायेंगे। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |