|
नई दिल्ली। एक जमाना था जब बच्चन परिवार और अमर सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। हर मंच पर अमर सिंह अमिताभ को अपना बडा भाई बुलाते थकते नहीं थे और अब यह आलम है कि अमर सिंह बच्चन परिवार से अपनी दोस्ती को एक भूल बता रहे हैं।
अमर कथा का नया खुलासा
जया बच्चन , अमिताभ बच्चन समेत अपने कुछ और पुराने करीबियों का हवाला देते हुए अमर सिंह ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि पिछले दिनों एक विधायक अपनी मर्जी से मेरे समर्थन में आए, फिर उन पर कुछ साथियों ने आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया और उन्होंने अपने प्राणों को खतरा बताते हुए मुझसे किनारा कर लिया और बसपा का दामन थाम लिया। मैंने बुरा नहीं माना क्योंकि सच में उनकी जान को खतरा है। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि बसपा में शामिल यह विधायक पिछले दिनों जया बच्चन जी से उनके घर पर बतियाते रहे, अभिषेक और ऐश्वर्या से भी मिले।
यहां पहुंची ठेस
इसी मीटिंग में जया बच्चन ने उनसे कहा कि लगता है कि अमर सिंह कांग्रेस में जा रहे हैं , लेकिन मैं जितना सोनिया गांधी को जानती हूं, वह उन्हें कांग्रेस में नहीं लेंगी। मैं स्तब्ध रह गया। शरद पवार का सोनिया जी से राजनीतिक विरोध तो कांग्रेस के भीतर से शुरू हुआ और वह मंत्रिमंडल में हैं....। |