कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
अल्पमत सरकार बनाएंगी गिलार्ड
On 9/7/2010 9:49:54 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दो स्वतंत्र सांसदों ने पिछले महीने हुए चुनावों के बाद लेबर पार्टी की नेता और कार्यवाहक प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड को समर्थन देने की घोषणा की है। चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद सरकार का गठन तीन निर्दलीय सांसदों पर निर्भर था। समर्थन के अब जूलिया गिलार्ड विधिवत नई सरकार गठित कर पाएंगी।

150 सदस्यों वाली ऑस्ट्रेलियाई संसद में गिलार्ड को सरकार बनाने के लिए आवश्यक 76 सांसदों का समर्थन हासिल हो गया है, जबकि उनके प्रतिद्धंद्वी टोनी एबट को 73 सांसदों का समर्थन हासिल है। हाल ही में एक स्वतंत्र सदस्य ने एबट को समर्थन देने की घोषणा की थी। इन दोनों सांसद टोनी विंडसर और रॉब ऑकेशॉट का समर्थन कितना अहम था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केनबरा में समर्थन की घोषणा का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।

सरकार पर तलवार

दोनों सांसदों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद वो इस फैसले पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी इस क्षेत्रों से संबंधित कई मांगे मान ली गईं हैं। दोनों ने उम्मीद जताई की मौजूदा संसद अपना कार्यकाल पूरा करेगी। हालांकि इतने कम बहुमत के कारण सरकार पर हमेशा तलवार लटकी रहेगी। उल्लेखनीय है कि अब तक लेबर पार्टी की नेता जूलिया गिलार्ड कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही थीं। ऑस्ट्रेलिया में अंतिम बार ऐसी स्थिति 1940 में आई थी जब किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

रूड को हराया

जूलिया गिलार्ड ने हाल ही में अपनी ही पार्टी के केविन रूड को नेतृत्व की दौड में हराया था। इसके दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव हुए थे। दो महीने पहले गिलार्ड जब सत्ता में आईं थीं तो उन्हें लगा था कि ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के नाते वो आम चुनाव जीत जाएंगी, लेकिन लेबर पार्टी के नेतृत्व से केविन रूड को हटाना उनके खिलाफ गया। केविन रूड के गृह राज्य क्वींसलैंड में लेबर पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। गिलार्ड को चुनौती दे रहे टोनी एबट को छह महीने पहले कोई भी दौड में नहीं देख रहा था, लेकिन उन्होंने इस चुनाव को एक फोटो-फिनिश में तब्दील कर दिया।

Post Comments
More News
गोवा में विवाह करेगी मिक की ...
भूमध्य-लाल सागर के बीच रेल म...
वाशिंगटन पहुंचे रंजन मथाई...
भारतीय लोकतंत्र का अनुसरण कर...
हमला नहीं कर सकता है ईरान...
सू की लड़ेंगी संसदीय उपचुनाव...
..तो संतान होगी ऑटिज्म पीड़ि...
फिलीपींस में भूकंप पांच की म...
ईरान की प्रतिबंधित सूची में ...
निनीस्तो बने फिनलैंड के राष्...
29 वर्षीय महिला के सेक्स पर ...
समाजवाद नहीं सुलझा सकता सभी ...
मैं हूं हैकर: जुकेरबर्ग...
थम नहीं रही तिब्बत की आग फिर...
नेवादा कॉकस में बड़े अंतर से...
आयरन लेडी के सम्मान पर विवाद...
चीन: 600 को बर्फीले तूफान से...
लंदन में भारी बर्फबारी 1200 ...
अमेरिकी सेना ने दिया कोर्ट म...
फ्रांसीसी विमानन यूनियन ने क...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को ओ...
एफ-16 को उन्नत बनाने 2.8 अरब...
जीवन के लिए मंगल है काफी शुष...
कुवैती जनता ने चुनाव में महि...
यूरोप में भयानक ठंड से 220 म...
मुल्ला उमर ने ओबामा को लिखा ...
द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे...
महानिदेशक की नियुक्ति पर विव...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: