उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बिजनेस ब्रीफ
On 9/7/2010 10:00:49 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

एफडीआई के लिहाज से दूसरा महत्वपूर्ण गंतव्य

--जिनेवा। भारत ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) गंतव्यों के लिहाज से अमेरिका को पछाड दिया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंकटाड के एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है। यह सर्वे 2010-12 की अवधि में दुनिया में निवेश परिदृश्य को लेकर है जिसमें कहा गया है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां चीन, भारत तथा ब्राजील में निवेश को लेकर खासी उत्साहित हैं। सर्वे के अनुसार चीन के बाद भारत सबसे महत्वपूर्ण एफडीआई गंतव्य है। इस लिहाज से भारत ने पिछले साल अमेरिका को पछाड दिया। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पिछले साल मंदी में फंसी रही। वैश्विक एफडीआई प्रवाह इस साल 1,200 अरब डालर से बढकर 2011 में 1,300 अरब डालर होने का अनुमान है।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. को शीर्ष एजेंसी बनाया

--रांची। संयुक्त राष्ट्र ने उद्योगों में जिम्मेदारी व्यावसायिक माहौल को बढावा देने के मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) को शीर्ष एजेंसी नियुक्त किया है। सीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सीसीएल निदेशकटीके चंद ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सीसीएल को शीर्ष एजेंसी बनाया है। सार्वजनिक क्षेत्र का यह उपक्रम अपने अधिकार क्षेत्र में कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए हरियाली बनाए रखने में कामयाब रहा है और इसके साथ ही इसने कई लोगों को अप्रत्यक्ष तौर रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए हैं। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष एजेंसी बनने के बाद सीसीएल अब दूसरी कंपनियों को भी कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी के संयुक्त राष्ट्र के 10 मानकों को अमल में लाने के लिए मदद करेगा।

रिलायंस कम्यु.के साथ सौदे की उम्मीद नहीं

--दुबई। दूरसंचार सेवा प्रदान करने वाली अरब देशों की दूसरी सबसे बडी कंपनी एमिरातस टेलीकम्युनिकेस कार्पोरेशन (एतिसालट) ने कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ संभावित सौदा चालू वर्ष में होने की संभावना नहीं है। एतिसालट के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख जमाल अल जरवान ने कहा कि उनकी कंपनी भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बिरला समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेलुलर में निवेश की संभावना से इंकार नहीं किया। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने इस वर्ष जून के प्रांरभ में कहा था कि वह अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की संभावना तलाश रही है। इसके मद्देनजर आर काम में हिस्सेदारी के संबंध में पूछे जाने पर श्री जरवान ने कहा कि निकट भविष्य में इस तरह के सौदे की उम्मीद नहीं है। इस वर्ष यह सौदा नहीं होगा और इसमें अभी वक्त लगेगा।

खल का निर्यात अगस्त 14 प्रतिशत बढा

--नई दिल्ली। जापान और चीन की मांग आने के कारण देश से अगस्त माह के दौरान खल का निर्यात पिछले वर्ष की इसीअवधि की तुलना में 14 प्रतिशत बढकर दो लाख 44 हजार 75 टन होगया है। सोल्वेंट एक्सट्रेकटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के आंकडों के अनुसार अगस्त के निर्यात में पिछले माह की तुलना में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक की अवधि में खल का निर्यात दो प्रतिशत बढकर 10 लाख 20 हजार टन हो गया है। वित्त वर्ष2009-10 में खल का निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 32 लाख टन रह गया था। भारतीय खल मूल रूप से दक्षिण पूर्वी एशियाई देशो को भेजी जाती है। भारतीय खल की थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, जापान और चीन में भारी मांग है। जानकारों के अनुसार पिछले दो महीनों से भारतीय खल की मांग लगातार बढ रही है और आने वाले महीनों में इसमें बढोतरी की उम्मीद है। मध्यभारत और पश्चिम भारत में जोरदार बरसात हो रही है जिससे तिलहन का रकबा बढ रहा है। सरकार के दो सितंबर को जारी आंकडों के अनुसार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और गुजरात के तिलहन क्षेत्रों में जबरदस्त बुआई की खबरें हैं। राजस्थान में भी तिलहन का रकबा बढ रहा है। तिलहन की बुआई का रकबा 169.41 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि तक 163.61 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई की गयी थी।

टोयोटा फ्रांस में बनाएगी हाईब्रिड कार

--टोक्यो। लक्जरी कार बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी टोयोटा मोटर कार्पोरेशन ने अगले वर्ष के प्रारंभ में फ्रांस में अपनी हाईब्रिड कार एरिस का उत्पादन शुरू करने की योजना बनायी है। यहां के बिजनेस समाचार पत्र ने आज बताया कि जापान में विट्ज नाम से बिक रही पेट्रोल इलेक्ट्रिक एरिस यूरोप में बेची जायेगी। समाचार पत्र ने सूत्रों का हवाला नहीं दिया है लेकिन कंपनी के प्रवक्ता ने उसकी भविष्य के उत्पादों को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। टोयोटा ने पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि वह वर्ष 2020 तक वह अपने सभी उत्पादों के हाईब्रिड माडल पेश करेगी लेकिन पेट्रोल इलेक्ट्रिक एरिस को लेकर बनी योजना का खुलासा उसने अब तक नहीं की है। टोयोटा को हाईब्रिड कारों के मामले में जबरदस्त टक्क दे रही कंपनी होंडा मोटर ने जैज का हाईब्रिड माडल पेश करने की घोषणा की है। उसने कहा है कि इसी महीने शुरू हो रहे पेरिस आटो शो में वह जैज हाईब्रिड पेश करेगी।

सीमेंस ने उतारे कार्डलेस फोन

--नई दिल्ली। जर्मनी की सीमेंस ने आज भारतीय बाजार में दो कार्डलेस फोन सेट जारी किए। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि ये दोनों फोन सेट ए 490 और ये 495 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं और इनमें भारतीय बाजार के अनुरूप बदलाव किया गया है। दोंनो सेटों में स्वतः जवाब जवाग देने की मशीन लगी है और ये एक साथ 177 घंटे तक काम कर सकते हैं। इनमें 12 मिनट तक की काल दर्ज की जा सकती है।

Post Comments
More News
घरेलू बाजार में मारुति बनी क...
डीजल कारों पर कर अधिक करना उ...
निर्यात कम आयात ज्यादा...
सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44...
मुनाफावसूली से सोना, चांदी क...
हीरा निर्यातकों ने की कर ढां...
अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्...
सराफे में तेजी का सिलसिला...
लक्ष्य से कम रह सकती है कार ...
सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33...
अब निवेश योजना में नहीं होगी...
सब्सिडी बोझ ने उड़ा दी मेरी ...
रुपए में भुगतान लेने ईरान रा...
रोजगार में भारत की उम्मीदें ...
अब प्लास्टिक मुद्रा फ्रीडम प...
बाजार को लगा ब्रेक...
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल...
तेज मांग से सोना, चांदी में ...
सुस्त रहेगी वृद्धि की रफ्तार...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: