उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
प्रधानमंत्री का नया और ‘अनोखा’ अर्थशास्त्र
On 9/7/2010 10:26:28 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दुनिया के चोटी के अर्थशास्त्रियों में से एक हैं, लेकिन सोमवार को सड रहे अनाज को गरीबों में मुफ्त बांटने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को लेकर उन्होंने देश को अर्थशास्त्र का जो ज्ञानदिया है, वह किसी की समझ में नहीं आया। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज देने से वे उपाय विफल हो जाएंगे, जो किसानों को खाद्यान्नों का उत्पादन बढाने की प्रेरणा देने के लिए किए गए हैं। बहरहाल, यह तर्क ही गलत है और अर्थशास्त्र के सामान्य सिद्धांतों को शीर्षासन कराने वाला भी। भला अन्न यदि गरीबों में मुफ्त बांटा जाता है, तो इससे किसान निराश कैसे हो सकते हैं और कैसे वे खाद्यान्नों का उत्पादन बढाने से पीछे हट सकते हैं? यह तब होता, जब अन्न किसानों के घरों में रखा होता। यदि सरकार तब गरीबों को मुफ्त अनाज वितरित कर देती, तो किसानों को लगता कि अब उनका घर में रखा हुआ अनाज बिकेगा नहीं और इसके बाद वे अनाज का उत्पादन बढाने से पीछे भी हट सकते थे, मगर वह समय तो डेढ-दो दशक पहले ही बीत गया, जब किसानों के अन्न के भंडार भरे हुए होते थे, उनमें उपज रोकने की क्षमता होती थी।

अब तो स्थिति यह है कि कृषि की बढती हुई लागत और कर्ज का बोझ उपज को किसानों के पास रुकने ही नहीं देता। एक मोटा आकलन यह है कि इन दोनों मदों में ही किसानों की करीब अस्सी फीसदी उपज चली जाती है। बाकी उसके पास जो करीब बीस फीसदी उपज बचती है, वह गुजर-बसर के लिए होती है, बेचने के लिए नहीं। अतः गरीबों को मुफ्त अनाज बांटो या न बांटो, इससे किसानों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पडता। उनका मतलब तो सिर्फ यहां तक होता है कि उनकी उपज वाजिब समर्थन मूल्य पर बिक जाए। इसके बाद चाहे तो वह गोदामों में सड जाए या शराब और इथेनॉल बनाने वाले कारखानों में चली जाए या फिर गरीबों में बांट दी जाए, इससे किसानों का क्या लेना -देना? ऐसा भी संभव नहीं कि प्रधानमंत्री इन सब बातों को जानते नहीं होंगे। वे सब जानते हैं, पर चूंकि उन्हें गरीबों के नहीं, बल्कि बाजार के हित पूरे करना हैं, इसलिए वे किसानों की ओट लेकर सुप्रीम कोर्ट का गरीबों को मुफ्त अनाज बांटने का निर्देश मानने से इनकार कर रहे हैं। किसानों की भलाई के नाम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी नहीं मानना पडेगा और कोई उंगली भी नहीं उठेगी, यह प्रधानमंत्री का नया अर्थशास्त्रहै। देश को इस अर्थशास्त्र के झांसे में आने से बचना चाहिए।

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
टाइम की आपत्ति को तवज्जो क्य...
पाकिस्तान की कश्मीर नीति में...
चल भी सकता है प्रियंका का जा...
हे फेसबुकजी, तुम्हें ढेरों श...
अमेरिका ने गंवा दिया एक बढ़ि...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: