उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
राहुल को भी लगा चप्पलों से डर!
On 9/8/2010 1:31:09 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नागपुर । हाल के दिनों में नेताओं के विरोध में उनके कार्यक्रमों में चप्पलें उछालने की घटनाओं से लगता है कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी डर गए हैं।

अकोला की पंजाबराव देशमुख एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का छात्रों को मिलने का कार्यक्रम था। कांग्रेस महासचिव से उन्हीं छात्रों को मिलने दिया गया, जिन्होंने जूते पहने थे। सूत्रों ने बताया कि चप्पल पहने छात्रों को सुरक्षा अधिकारियों ने अपने ही कॉलेज के ऑडिटोरियम में नहीं जाने दिया। इस मौके पर कांगे*स नेता राहुल गांधी को छात्रों के साथ यहां चर्चा के दौरान विदर्भ में किसान की आत्महत्या से लेकर रेलवे के समान कृषि क्षेत्र के लिए भी अलग बजट तक तमाम सवालों का सामना करना पडा। युवाओं और विद्यार्थियों को पार्टी से जोडने के उद्देश्य से किए जा रहे राष्ट्रव्यापी दौरे के तहत कांगे*स के महासचिव महाराष्ट्र की एक दिन की यात्रा पर यहां आए थे।

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के लगभग 400 विद्यार्थियों के साथ चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने यह कहते हुए रेलवे के लिए अलग बजट के प्रावधान का पक्ष लिया कि रेलवे का ढांचा अत्यंत विशाल है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अधिक धन मुहैया करा रही है। विज्ञान (कृषि) स्नातक, अंतिम वर्ष और पीएचडी कर रहे परास्नातक विद्यार्थियों ने शहरी आबादी के लिए सुविधाओं की कमी के संबंध में शिकायतें की। राहुल ने कहा कि समस्या का निदान अपने स्थानों को छोडकर जाना नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम गांव को शहर में नहीं बदल सकते लेकिन निश्चित तौर पर हम गांवों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा सकते हैं। राहुल ने एक गांव के दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक दंपती को बेहद मुश्किल परिस्थितियों में जीवन यापन करते देखा था। उनके पास पहनने के लिए कपडे तक नहीं थे। वे उनकी गरीबी को देखकर अत्यंत व्यथित हुए और उन्होंने ग्रामीण जीवन का अहसास करने के लिए और गांवों में जाने का फैसला किया। किसानों की खुदकुशी के संबंध में चर्चा होने पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की संख्या में गिरावट आई है। गौरतलब है कि यवतमाल जिले में आत्महत्या करने वाले एक किसान की विधवा कलावती बांदुरकर से दो साल पहले उनकी मुलाकात सुर्खियों में रही थी। राहुल ने विद्यार्थियों से युवक कांगे*स और एनएसयूआई में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर आप राजनीति में रूचि रखते हैं तो आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हमें लोगों का नेतृत्व करने के लिए युवा पीढी की जरूरत है।

Post Comments
More News
सहकारिता व्यापार नहीं: गडकरी...
बेदाग मोदी पीएम इन वेटिंग!...
पंजीयन के बाद ले सकेंगे विदे...
भूषण सीडी मामले में मुलायम भ...
निजी व विदेशी कंपनियों से रक...
अब टीकमगढ़ में वोट नही देंगी...
जरदारी की बलि से ही बचेंगे ग...
कुदरत के कोप से नरक बनी परिव...
मध्यान्ह भोजन में फिर छिपकली...
हवालात की दीवार तोड़ दो चोर ...
सवा लाख रुपए वर्ग फीट का फ्ल...
बालिग औलाद मां-बाप की जिम्मे...
दंगों में नाकारा रही सरकार...
सूबे में जाम छलकाना सबसे महं...
निवेशकों का पैसा लौटाए स्पीक...
सदन में पॉर्न देख रहे थे मंत...
मकान की मूल कीमत पर ही मिलेग...
अब मालदीव में भड़की बगावत की...
काली कमाई बताओ 50 फीसदी बचाओ...
2जी के फैसले को चुनौती देगी ...
फिर लौटेंगी बर्फीली हवाएं!...
यूपी: दिग्गजों की पहली परीक्...
सहारा और बोर्ड में सुलह के आ...
मार्च में खुलेगा दादा का पिट...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: