डरबन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कहा कि इस खेल में भ्रष्टाचार के प्रसार को रोकने के लिए खिलाडियों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। धोनी ने कहा कि खेल को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है।
मेरी राय में यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। इस मामले में मार्गदर्शन के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत है। अगर आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं तो आपको इस पर गर्व होना चाहिए। स्पॉट फिक्ंसग प्रकरण में आरोपों के घेरे में आए पाक के टेस्ट कप्तान सलमान बट, मो. आसिफ और मो. आमिर को आईसीसी ने निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा ईकाई पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह क्रिकेट में भ्रष्टाचार के बढते प्रसार को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है, लेकिन चैंपियंस ट्राफी ंटी-20 टूर्नामेंट में आईपीएल की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से भाग लेने दक्षिण अफ्रीका आए धोनी का मानना है कि एसीएसयू बेहतरीन काम कर रही है।भारतीय कप्तान ने कहा कि जहां तक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई और उसकी कार्यप्रणाली का सवाल है तो मेरा मानना है कि वह अच्छा काम कर रही है। अगर एसीएसयू को अधिक शक्तियां दी जाती हैं तो वह खिलाडियों की निजता में हस्तक्षेप कर सकती है। |