वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कपूर फैमेली हमेशा से छाई रही है और इस बार इस परंपरा को रणबीर कपूर भी निभा रहे हैं। खबर यह है कि रणबीर अपने पैरंट्स के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रणबीर ही डॉयरेक्ट करेंगे और डैडी ऋषि कपूर निश्चिंत हैं कि वह बेहतर परफॉर्म करेंगे। सूत्रों के अनुसार जहां अभी इस फैमिली फिल्म की प्लानिंग ही हो रही है, वहीं ऋषि कपूर नीतू के साथ डॉयरेक्टर हबीब फैजल की डेब्यू फिल्म ‘दो दूनी चाल’ में दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म में अपने साथ नीतू को काम करने के लिए समझा पाना ऋषि के लिए आसान नहीं था। इस संबध में ऋषि बताते हैं, ‘जूही चावला ने यह रोल करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह 15 साल के लडके की मां बनना नहीं चाहती थीं। इसलिए मैं नीतू के पास गया। नीतू ने उलटा मुझे ही डांटा और कहा कि क्या तुम पागल हो गए हो? मैंने 30 साल से ऐक्टिंग नहीं की है। लव आजकल में मैंने एक शॉट क्या कर लिया, तुम तो पीछे ही पड गए।’ साथ ही खबर यह भी है कि फैमिली फिल्म के लिए रणबीर ने साफ-साफ कह दिया था कि वह अपने पिता के साथ तभी काम करेंगे, तब फिल्म में मम्मी यानी नितू भी भी होंगी, लेकिन चौंकने वाली बात यह है कि रणबीर का डॉयरेक्टर बनना। इसका कारण ऋषि बताते हैं, ‘मेरे पिता राज कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और खुद को डॉयरेक्ट किया था, और अब रणबीर उसे दोहराना चाहता है।’ |