बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान इस समय दबे-छिपे अंदाज में बार-बार जिस तरह से अक्षय से अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश की, वह आखिरकार रंग ले आई। सूत्रों के अनुसार बहुत पहले जब अक्षय अपनी फिल्म ‘ब्लू’ की शूटिंग कर रहे थे, शाहरुख भी उसी इलाके में शूट पर थे। शाहरुख अक्षय से वहां जाकर मिले। उसके बाद उन्होंने अपने घर में ‘हाउसफु ल’ की स्क्रीनिंग के लिए साजिद नाडियाडवाला से रिक्वेस्ट किया। ‘पटियाला हाउस’ की शूटिंग के दौरान भी वह अक्षय से मिले थे। बाद में दोनों लंदन की एक फ्लाइट में भी साथ दिखाई दिए। जब ‘खट्टा-मीठा’ रिलीज हुई, तब शाहरुख के ऑफिस ने अष्टविनायक बैनर से इसके एक प्रिंट के लिए रिक्वेस्ट भी किया। हाल ही म अक्षय के आने वाले शो ‘मास्टर शेफ इंडिया’ के सेट पर शाहरुख पहुंच गए। यह मुलाकात अंधेरी के यशराज स्टूडियो में हुई। पूरे दिन शाहरुख ने अक्षय को अपना समय दिया। दोनों के बीच की गर्माहट इस मीटिंग में साफ दिखाई दे रही थी। खबर यह भी थी कि किंग खान ने न केवल इस शो में रुचि दिखाई, बल्कि अक्षय से तमाम मुद्दों पर बातें भी कहीं। यहां तक की किंग खान ने कहा कि अक्षय आने वाली फिल्म ‘तीस मार खान’ के लिए वह बहुत पॉजिटिव फील कर रहे हैं और फरहा खान तो हमेशा से ही बेहतर फिल्में बनाती रही हैं। गौरतलब है कि ‘तीस मार खान’ के लिए अक्षय को साइन करने पर किया था, तब वह बुरी तरह से अपसेट थे। उसके बाद से शाहरुख और फरहा के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे। वैसे किंग खान को फिलहाल अग्रणी पेंट निर्माता कंसाई नेरोलेक पेंट्स (केएनपीएल) ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दोस्ती का कुछ भी हो, लेकिन कि किंग खान फिर मालामाल हो गए हैं।
|