गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
उजाले उनकी यादों के मुकेश
On 9/8/2010 2:20:32 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुकेश की अमर आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों को अपना दीवाना बनाती रहेगी। जीना यहां मरना यहां...’ और कभी कभी मेरे दिल में...’ जैसे मधुर और आत्मा को झंझोडने वाले गीतों को मूर्त रूप दिया।

शुरुआती दौर

मुकेश चंद्र माथुर का जन्म दिल्ली के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में जुलाई 22, 1923 को हुआ। उन्ह अभिनय व गायन का बचपन से ही शौक था और वे केएल सहगल के प्रशंसक थे। मात्र दसवीं तक पढने के बावजूद उन्हें लोक निर्माण कार्य में सहायक सर्वेक्षक विभाग में नौकरी मिल गई, जहां पर उन्होंने सात महीने तक काम किया, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली में उन्होंने चुफ से कईं गैर-फिल्मी गानों की रिकार्डिंग की। उसके बाद तो वे भाग कर मुम्बई में फिल्म-स्टार बनने के लिये जा पहुंचे।

वो हिट नगमे

एक गायक के तौर पर उनका पहला गीत निर्दोषमें दिल ही बुझा हुआ...’ रहा, उसके बाद उनका पहला युगल गीत फिल्म उस पारमें गायिका कुसुम के साथ जरा बोली री हो...’ था। फिर उन्होंने फिल्म मूर्तिमें बदरिया बरस गई उस पार..’ खुर्शीद के साथ गाया। उस समय तक उन्होंने सुनने वालों के मन में अपनी एक जगह बना ली थी। वर्ष 1945 में जब अनिल विश्वास ने उनसे फिल्म पहली नजरके लिए दिल जलता है तो जलने दे....’ गाने के लिए कहा। ये वो गीत था जो मुकेश को पूरी तरह से लोगों की नजरों व प्रसिद्धि में ले आया। वे किंवदंति बन चुके थे और आने वाले कईं दशकों तक उनकी जादुई आवाज को पूरे देश ने आग’, ‘अनोखी अदाऔर मेलाके गानों में सुना। फिल्म कभी कभीमें तो खय्याम के संगीत, साहिर लुधियानवी के गीत और मुकेश की आवाज ने तो जादू बिखेर दिया था।

जब मिले शोमेन से

1949 में उन्हें शोमेन राज कपूर और शंकर-जयकिशन के साथ काम करने का मौका मिला और अपनी किस्मत के सितारों को और बुलंद किया। उन्होंने आवाराऔर श्री 420’ जैसी फिल्मों में आवारा हूं...’ और मेरा जूता है जापानी...’ से अपनी आवाज का जादु बिखेर कर विदेशों में भी शोहरत पाई। रूस में तो आवारा हूं...’ सडकों पर सुनाई देने लगा था।

जब बच्चों ने स्कूल छोडा

आवाराकी सफलता के बाद मुकेश ने दोबारा अभिनय के क्षेत्र में अपने आपको आजमाने का प्रयास किया और अपने गायन के कैरियर को हाशिये पर धकेल दिया। उनकी अभिनित माशूका’ (1953) और अनुराग’ (1956) बहुत बुरी तरह से पिटी। उन्होंने आह’ (1953) में एक तांगे वाले की छोटी सी भूमिका निभाई। उसी फिल्म के एक गाने छोटी सी जिंदगानी...’ को उन्होंने गाया भी। कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मुकेश ने पार्श्व गायन में दोबारा हाथ आजमाने का निश्चय किया, परन्तु तब उन्हें न के बराबर ही काम मिल रहा था। स्थिति इतनी गम्भीर हो चुकी थी कि उनके दोनों बच्चे नितिन और रितु को स्कूल भी छोडना पडा।

 

Post Comments
More News
मुझे किसी से प्यार नहीं...
गजमैन के पास अच्छा दिल...
सबसे अमीर मॉडल बंडचेन...
टल्ली होंगे हिरानी-आमिर...
करण ने दिखाया प्रियंका को बा...
करीना ने छोड़ा एकता का साथ...
इच्छाधारी नागिन बनेंगी डिंपी...
एक मैं और एक तू...
कांचा के लिए निगेटिव ऑफर...
पेरी की जिंदगी पर बनेगी फिल्...
‘सचिन के बजाय फिल्मों पर ध्य...
नहीं खरीदा ‘दबंग-2’ का अधिका...
शाहरुख ने खाकी का दिल जीता!...
जस्टिन के बीच सामान्य रिश्ता...
मातृत्व आनन्द का सुख...
नये घर में शिफ्ट होंगे...
मैरिड 2 अमेरिका 17 को...
पहले प्यार की आशिकी-2...
मिल गई मंदाकिनी...
सब..कोरी बकवास...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: