ग्वालियर । तंबाकू भरकर ले जाई जा रही एक मारूति वेन को यातायात पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने चालान बनाकर मारूति वेन को छोड दिया। हालांकि शहर में यह अफवाह फैल गई कि पुलिस ने मारूति में चरस पकडी है।
यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चतुर्वेदी द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान उन्हें एक मारूति दिखाई दी। उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने मारूति को रोक लिया। जब मारूति की तलाशी ली गई तो उसमें काफी तादाद में तंबाकू मिली। मारूति वेन का नंबर यूपी 93 एक्स 0196 है। मारूति वेन का सवारी पास है, लेकिन उसका उपयोग माल ढोने में किया जा रहा था। बाद में चालान कर मारूति वेन को छोड दिया गया।
चल रहे हैं ऐसे वाहन
शहर में काफी संख्या में ऐसे वाहन चल रहे है। जिनका सवारी का परमिट है लेकिन उनका उनमें माल भरकर ले जाया जाता है। व्यापारी वर्ग कुछ पैसे बचाने के लालच में अपने निजी वाहनों का माल ढोने में उपयोग कर रहे हैं।
|