|
भोपाल। निगेटिव किरदार में जो बात है , वह सास-बहू की भूमिका में नहीं। सास-बहू के धारावाहिकों में रोने-धोने की एक्टिंग करना मेरे बस की बात नहीं। यह कहना है सोनी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक ‘बात हमारी पक्की है’ में ‘राजश्री’ का अहम किरदार निभा रहीं टीवी आर्टिस्ट ‘खुशबू जैन’ का। एकता कपूर के महाभारत सीरियल में भी ‘दुशाला’ की भूमिका निभाई है।
निजी कार्य से राजधानी आईर्ं खुशबू ने राज एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कहा कि जो कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों में दिखाया जाता है वो समाज में घटा हुआ होता है , फिल्म और साीरियल समाज का आईना हते हैं।
समाज को चाहिए कि सीरियल को मनोरंजन की तरह समझे और उसकी अच्छी बातों को ग्रहण करें। अभिताभ बच्चन और रेखा को रोल मॉडल मानने वाली खुशबू की तमन्ना है कि अच्छे बैनर की फिल्म मिलती है तो वह बडे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखायेंगी। |