गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बोपन्ना-कुरैशी सेमी में
On 9/8/2010 8:47:42 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 

न्यूयार्क। भारतीय रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी की जोडी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत-पाक की इस जोडी ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमी में जगह बनाने के प्रयास के दौरान बेल्जियम के डिक नार्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी की 10वीं वरीयता प्राप्त जोडी को 7-5, 7-6 (2) से पराजित किया। जोडी का अगले दौर में अर्जेटीना के एडवर्डो श्वांक और हिरासियो जेबालोस के साथ भिडंत होगी।

क्लिस्टर्स अंतिम चार में

किम क्लिस्टर्स और वीनस विलियम्स ने हवादार परिस्थितियों की कडी चुनौती से निबटकर अमेरिकी ओपन के महिला एकल के सेमी में प्रवेश किया जहां ए दोनों चोटी की खिलाडी आमने सामने होंगी। क्लिसटर्स ने आस्ट्रेलिया की पांचवी वरीय सामंता तोसुर को 6-4, 5-7, 6-3 से पराजित किया जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाडी और सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस ने छठी वरीय फ्रांसीसी फ्रांसेस्का शियावोन को 7-6, 6-4 से मात दी।

क्लाइस्टर्स ने जीत के बाद कहा कि वीनस को हराने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने अच्छा खेल नहीं दिखाया, लेकिन मैं जीत दर्ज करने में सफल रही। यहां तक कि मैच के बाद भी मैं सोच रही थी कि मैं कैसे जीत गई। अगले मैच में मुझे हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ वीनस ने स्वीकार किया वह हवादार परिस्थिति में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती रही। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की परिस्थितियों पर उस समय हावी होना चाहती थी। यह चुनौतीपूर्ण था। मुझे नहीं लगता कि हम दोनों अपना वास्तविक खेल खेलने में सफल रहे। वीनस पर सेमीफाइनल में दबाव होगा क्योंकि वह अब अमेरिकी ओपन के एकल में अमेरिका की अकेली खिलाडी रह गई हैं और स्थानीय दर्शकों की उम्मीद अब केवल उन्हीं पर टिकी है।

नडाल का विजयी अभियान जारी

दुनिया के नंबर एक खिलाडी राफेल नडाल ने हमवतन स्पेनिश फेलिसियानो लोपेज को सीधे सेटों में पराजित करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने मंगलवार को यहां लोपेज को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। अब तक चार मैच में उन्होंने कोई सेट या सर्विस नहीं गंवाई है। उनका अगला मुकाबला एक अन्य स्पेनिश खिलाडी फर्नांडो वर्डास्को से होगा। जिनके खिलाफ उन्होंने अब तक सभी दस मैच जीते हैं। वर्डास्को ने चार घंटे 23 मिनट तक चले मैच में हमवतन डेविड फेरर को हराया। इस बीच स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने चौथे दौरे में सैम क्वेरी को मैराथन मुकाबले में पराजित करके अमेरिकी आस तोड दी। वावरिंका ने यह मैच 7-6, 6-7, 7-5, 4-6, 6-4 से जीता। यह लगातार दूसरा वर्ष है जबकि अमेरिका का कोई भी खिलाडी यहां अंतिम आठ में नहीं पहुंच पाया। बीसवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे स्विस खिलाडी हैं। उनसे पहले रोजर फेडरर ने अंतिम आठ में प्रवेश किया और इस तरह से ओपन युग में किसी ग्रैंडस्लैम में पहली बार दो स्विस खिलाडी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। वावरिंका को अब रूसी माइकल यूज्नी से भिडना होगा जिन्होंने स्पेन के टोमी रोबरेडो को 7-5, 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: