| | कारोबार 9 लाख करोड पार | | | |
|  | | | |
| | |
नई दिल्ली। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि पिछले महीने दो अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंजों (एमसीएक्स और एनएमसीई) के कारोबार में क्रमशः 8.63 प्रतिशत और 51.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। देश के शीर्ष कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स का कारोबार 8.63 प्रतिशत घटकर 4,46,167 करोड रुपए रहा, जबकि बीते साल की इसी अवधि में एमसीएक्स ने 4,88,314 करोड रुपए का कारोबार किया था। इसी तरह, देश के तीसरे सबसे बडे कमोडिटी एक्सचेंज एनएमसीई ने पिछले महीने 8,709 करोड रुपए का कारोबार किया जो बीते साल की इसी अवधि के 17,979 करोड रुपए के कारोबार के मुकाबले 51.5 प्रतिशत कम है। हालांकि, देश के दूसरे सबसे बडे कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स का कारोबार 10.7 प्रतिशत बढकर 1,03,186 करोड रुपए पहुंच गया जो बीते साल अगस्त में 93,211 करोड रुपए का था।
शेयरों में भारत की बचत 2020 तक 50 अरब डालर के पार होगी : रिपोर्ट
मुंबई। शेयरों और डिबेंचरों का भारत में प्रसार जारी है। यही वजह है कि भारत की बचत 2020 तक बढकर 50 अरब डालर को पार कर जाएगी। 2008 में यह 13 अरब डालर थी। एक शोध रपट में यह जानकारी दी गई है। इनाम सिक्योरिटीज इंस्टिट्यूशनल इक्विटी रिसर्च के प्रबंध निदेशक नंदन चक्रवर्ती ने कहा भारत 2015 रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि शेयरों और डिबेंचरों में देश की बचत के 2015 तक बढकर 25 अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। 2020 तक यह आंकडा 54 अरब डालर पर पहुंच सकता है। चक्रवर्ती ने बताया कि वित्तीय बचत का पूल भी 2015 में दोगुना होकर 273 अरब डालर पर पहुंच जाएगा, जबकि 2020 तक इसके 539 अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, 2015 तक देश का सकल घरेलू उत्पाद 2,900 अरब डालर तथा 2020 तक 5,800 अरब डालर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी) तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने के बाद सरकार का राजस्व 2015 तक 87 अरब डालर पर पहुंच जाएगा।
2015 में 11. 7 करोड परिवारों के पास होगी कार
मुंबई। भारतीयों की बढती आमदनी और कार के प्रति बढ रहे आकर्षण से 2014-15 तक देश के 11. 7 करोड परिवार कार रखने में सक्षम होंगे। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे देश में वाहन बिक्री सालाना 17 से 19 प्रतिशत की दर से बढेगी और यह 4,20,000 करोड रुपए पर पहुंच जाएगी। क्रिसिल रिसर्च के निदेशक (परिचालन) नागराजन नरसिम्हन ने कहा कि आमदनी के ऊंचे स्तर तथा कीमत को लेकर भारतीय कार बाजार में कडी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कहा जा सकता है कि 2014-15 तक देश में छह से सात करोड और ऐसे परिवार हो जाएंगे, जिनके पास कार रखने की क्षमता होगी। इससे देश में ऐसे परिवारों का आंकडा 11. 7 करोड पर पहुंच जाएगा। नरसिम्हन ने कहा कि इस आंकडे के बावजूद देश में प्रत्येक हजार व्यक्तियों पर सिर्फ 17 कारें होंगी। यानी इस बाजार में विकास की काफी संभावनाएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि 2009 में यूरोपीय संघ में प्रत्येक हजार लोगों पर कारों की संख्या 604 थी, जबकि अमेरिका में यह 440 थी।
ऑनलाइन होंगे 54 लाख ग्रामीण
नई दिल्ली। देश के ग्रामीण इलाकों के लोग भी तेजी से हाईटेक हो रहे हैं। जी हां इस साल के अंत तक ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों का आंकडा 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 54 लाख पर पहुंच जाएगा। भारतीय किसान भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहते और वे भी अपने ईमेल आदि देखने के लिए ऑनलाइन होने लगे ह। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) और इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो (आईएमआरबी) के संयुक्त अध्ययन के अनुसार इस साल ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करने वाले लोगों का आंकडा 30 प्रतिशत बढकर 54 लाख पर पहुंच जाएगा। 2008 में यह संख्या सिर्फ 33 लाख थी। सक्रिय इंटरनेट इस्तेमालकर्ताओं से आशय ऐसे लोगों से है जिन्होंने 30 दिन में कम से कम एक बार इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। अध्ययन के अनुसार, संचार के अलावा 67 प्रतिशत ग्रामीण इंटरनेट का इस्तेमाल म्यूजिक और वीडियो के लिए करते हैं। अध्ययन में करीब 48 फीसद लोगों ने दावा किया कि उन्होंने इंटरनेट का इस्तेमाल शिक्षा संबंधी कार्य के लिए किया, वहीं 42 फीसद के मुताबिक वे सामान्य सूचना के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 13 प्रतिशत लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नई खेती की तकनीकों की जानकारी के लिए करते हैं। वहीं आठ फीसद लोग उर्वरकों तथा कीटनाशकों की जानकारी इंटरनेट के जरिए लेते हैं। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |