कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
पाक को टमाटर का निर्यात घरेलू बाजार में दाम बढे
On 9/8/2010 8:55:17 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। बाढ की विभाषिका झेल रहे पाकिस्तान में भारत से आलू का निर्यात होने के बाद अब टमाटर का भी काफी निर्यात हो रहा है, इससे घरेलू बाजार में टमाटर की लाली बढ गई है और थोक भाव दोगुना होकर 20 से 22 रुपए किलो तक पहुंच गए। आजादपुर मंडी में सब्जी व्यापारी संघ के प्रधान सुरेन्द्र कुमार कोहली ने बताया किपाकिस्तान को टमाटर निर्यात से इसका भाव खुदरा बाजार में पिछले दिनों लगभग दोगुना होकर 40 रुपए तक पहुंच गया हालांकि, थोक बाजार में यह 20-22 रुपए किलो पर बिक रहा है। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में मांग बढने से पाकिस्तान को 40 से 50 ट्रक माल रोजाना भेजा जा रहा है। कोहली ने यह भी कहा कि दिल्ली के निचले इलाकों में आई बाढ के कारण टमाटर समेत अन्य सब्जियों पर असर पडा है, सर्वाधिक असर टमाटर पर पडा है।

दिल्ली में टमाटर मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों से आता है। उत्तर भारत के इन इलाकों में हाल की भारी वर्षा से सब्जियों को नुकसान हुआ। फिलहाल बेंगलूर से टमाटर आ रहा है जो पाकिस्तान भेजा जा रहा है। थोक व्यापारियों की शिकायत है कि कुछ सब्जियों के दाम थोक बाजार में कम होने के बावजूद खुदरा व्यापारी इसे कम नहीं करते हैं। कोहली ने कहा कि टिंडा जहां थोक बाजार में 5 से 10 रुपए किलो पर उपलब्ध है वहीं खुदरा बाजार में यह 30 रुपए किलो बिक रहा है। खुदरा बाजार में ऊंचे दाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि थोक और खुदरा के अंतर को कम रखने की हमारे पास कोई व्यवस्था ही नहीं है। उन्होंने बताया कि तोरी थोक में 10 से 15 रुपए किलो के भाव है तो खुदरा में यह 25 रुपए किलो बिक रही है, भिंडी थोक बाजार में 15 रुपए जबकि खुदरा बाजार में 30 रुपए किलो है। लौकी आठ से 10 रुपए किलो पर उपलब्ध है जबकि यह खुदरा बाजार में 25 रुपए किलो तक बिक रही है। इसी प्रकार, प्याज का दाम थोक बाजार में 12 रुपए किलो है जबकि खुदरा बाजार में यह 20 रुपए किलो बिक रहा है। आलू इस समय थोक बाजार में 3 से 4 रुपए प्रति किलो है जबकि खुदरा बाजार में 10 रुपए किलो से कम नहीं बिक रहा। प्याज के ऊंचे दाम के बारे में पूछे जाने पर आलू-प्याज व्यापारी संघ के महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा बरसात में प्याज ज्यादा खराब होता है जिससे भाव में तेजी रहती है। हालांकि पिछले एक-दो दिनों में प्याज की आवक बढी है और इसके मूल्य में कछ गिरावट आएगी लेकिन अगर बारिश जारी रहती है तो प्याज के दाम और चढ सकते हैं।

Post Comments
More News
विदेशी संस्थानों की ताल पर न...
8 शीर्ष कंपनियों का पूंजीकरण...
कटौती के बाद प्याज का निर्या...
भारी बिकवाली के चलते सोना-चा...
50 करोड़ लोगों को होगी नए मक...
लघु इकाईयों के कर्ज पर सेवा ...
बजट में बढ़ सकता है कर सेवाओ...
वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदे...
एसएसीई ने दिया रिलायंस को ऋण...
परिधान निर्यात दिसंबर माह मे...
कारों पर आयात शुल्क घटाने का...
भारी बिकवाली से सोना, चांदी ...
वनवल्र्ड में शामिल नहीं हो प...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: