उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
शतकों के बादशाह को पहले शतक का इंतजार
On 9/8/2010 9:12:28 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

जोहानसबर्ग। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 94 शतक सहित कुल 132 सैकडे जडने वाले सचिन तेंदुलकर को इस खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 क्रिकेट में अब भी पहले शतक का इंतजार है और बेहतरीन फार्म में चल रहा मुंबई इंडियन्स का कप्तान दस सितंबर में शुरू होने वाले चैंपियन्स लीग में यह मुकाम हासिल करना चाहेगा। शतकों के बादशाह तेंदुलकर ने अब तक कुल 40 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन वह इनमें कभी सैकडा नहीं जड पाए।

टी-20 में उनके नाम पर दस अर्धशतक दर्ज हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 89 रन है। इसके विपरीत उन्होंने प्रथम श्रेणी या लिस्ट ए में सूचीबद्ध मैचों में शतक जडने में कभी कोताही नहीं बरती। तेंदुलकर के नाम पर 48 टेस्ट शतक सहित प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 75 शतक दर्ज हैं जबकि लिस्ट ए में उन्होंने 57 सैकडे जडे है जिनमें से 46 शतक तो उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही लगाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर 241 अर्धशतक दर्ज हैं। तेंदुलकर अभी बेहतरीन फार्म में चल रहे और उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। इस बात का सबूत इस साल का उनका प्रदर्शन है। रिकार्डों के बादशाह तेंदुलकर ने इस साल सात टेस्ट मैच में 87.70 की औसत से 867 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इस साल उन्होंने अभी तक केवल दो वन डे खेले जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में खेला गया मैच भी शामिल है जिसमें नाबाद 200 रन बनाकर वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जडने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

 

तेंदुलकर ने इस साल आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाकर साबित कर दिया था कि टी-20 में भी उनका कोई सानी नहीं है। मास्टर ब्लास्टर ने आईपीएल तीन के 15 मैच में 47.53 की औसत से सर्वाधिक 618 रन बनाए थे जिसमें राजस्थान रायल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को जयपुर में खेली गई नाबाद 89 रन की पारी भी शामिल थे। तब तेंदुलकर पहली बार क्रिकेट में सबसे छोटे प्रारूप में शतक के करीब पहुंचे थे। तेंदुलकर अपनी इसी फार्म को यदि चैंपियन्स लीग में भी जारी रखते हैं तो वह शतक के जादुई आंकडे तक पहुंच सकते हैं जहां अभी तक दुनिया के 71 और भारत के पांच बल्लेबाज ही पहुंच पाए हैं। आस्ट्रेलियाई इयान हार्वे और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम तो टी. 20 में तीन-तीन शतक जड चुके हैं जबकि दस खिलाडियों के नाम पर दो- दो शतक दर्ज हैं, लेकिन इनमें कोई भारतीय शामिल नहीं है। टी-20 मैचों की शुरुआत 13 जून 2003 से हुई थी तब से लेकर अब तक इसमें कुल 95 बार कोई बल्लेबाज एक पारी में तिहरे अंक तक पहुंचा है। भारत की तरफ से पांच बल्लेबाजों ने टी-20 में शतक जमाए हैं। इनमें रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के मनीष पांडे (नाबाद 114) ने दूसरे आईपीएल के दौरान दक्षिण अफ्रीका में शतक जडा था। पांडे ट्वेंटी-20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी हैं। उनके अलावा मुरली विजय, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की। रैना ने तो अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी . 20 में मैच शतक जडा था। उन्होंने यह उपलब्धि इसी साल वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रास आइलेट में 101 रन की पारी खेलकर हासिल की थी।

Post Comments
More News
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
अगरकर की मुंबई टीम में वापसी...
भोपाल गायकबाड़ ट्रॉफी चैंपिय...
युकी एटीपी चैलेंजर के दूसरे ...
पाकिस्तान ने दी युवाओं को तर...
आक्रामक रवैया अपनाऊंगा: वीरू...
अच्छे प्रदर्शन को बेताब है श...
बेल वनडे टीम से बाहर...
श्रींलंका पर जीत से राह पर ल...
पूर्व व मध्य दलीप ट्राफी फाइ...
ईशान ने तोड़ा मैकुलम का रिका...
जोकोविच, बार्सीलोना को लारेस...
महाशतक नहीं, तो भी सचिन महान...
बारीक पहलुओं पर मेहनत कर रहे...
हॉकी को सहारा का प्यार, पांच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: