उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सैन्य उपकरण से होगा मच्छरों का सफाया
On 9/8/2010 9:23:50 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स से ऐन पहले दिल्ली में डेंगू के कहर के खात्मे को लेकर जूझ रही दिल्ली सरकार अब मच्छरों के सफाए के लिए सैन्य उपकरणों की भी मदद लेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने सैन्य प्रशासन से मदद मांगी है। इसके अलावा सरकार ने यह भी दावा किया है कि डेंगू की रोकथाम के लिए वह नगर निगम समेत अन्य सभी निकायों से भी मदद लेगी।

सरकार की चिंता यह है कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि पडोसी राज्यों से भी बडी तादाद में डेंगू के मरीज आ रहे हैं, जिससे अस्पतालों में एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भी रखना पड रहा है। दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री प्रो. किरण वालिया ने मंगलवार को डेंगू की रोकथाम के सिलसिले में एक्सपर्ट्स के साथ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेंद्र कुमार के अलावा निगमायुक्त केएस मेहरा, नगर निगम की हेल्थ कमेटी के चेअरमैन डॉ. वीके मोंगा के अलावा दिल्ली छावनी के कर्नल श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद प्रो. वालिया ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। अब इसकी रोकथाम के लिए सेना के उपकरणों की मदद लेने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि सेना के पास मच्छर मारने के लिए उम्दा उपकरण और अन्य साजोसामान है। ऐसे में उन उपकरणों की जहां भी जरूरत होगी, वह मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पडोसी राज्यों की सीमाओं से सटे अस्पतालों में ज्यादा दिक्कत आ रही है, क्योंकि वहां से बडी तादाद में मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे कुछ अस्पतालों में जरूर एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज रखे गए हैं लेकिन किसी भी मरीज को वापस नहीं भेजा जा रहा। उन्होंने कहा कि इसी तरह लोकनायक अस्पताल ओर मालवीय नगर अस्पताल में भी डेंगू मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एम्स से ही कई मरीजों को मालवीय नगर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बैठक में भी खेल स्थलों और खेलगांव के इर्द-गिर्द एकत्रित जलभराव की निकासी सुनिश्चित करने के साथ ही मच्छरों के प्रजनन का खात्मा करने के लिए कहा। उन्होंने डेंगू नियंत्रण के लिए दवा के छिडकाव वाले दलों और मच्छरों के प्रजनन की जांच करने वाले दलों की तादाद बढाने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को डेंगू से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए आपातकाल ओपीडी की व्यवस्था की गई है। राजधानी में डेंगू को खेल

नई दिल्ली। बुधवार को डेंगू के कुल 74 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 1,512 हो गई है। दूसरी ओर मच्छरों के प्रजनन पर नजर रखने वाले एमसीडी के जांचकर्ताओं की हडताल भी जारी रही। शहर में पिछले चार दिनों में 280 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में इस मौसम में इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी के अब तक सबसे ज्यादा मामले (252) दक्षिण दिल्ली में सामने आए हैं। इसके अलावा मध्य क्षेत्र में 218 और सिविल लाइंस में 177 मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच, घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन की जांच करने वाले 3,200 एमसीडी कर्मचारियों की हडताल बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही। हालांकि, एमसीडी ने कई बार चेतावनी दी थी कि जो लोग काम पर नहीं आएंगे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। यह कर्मचारी स्वयं को नियमित करने की मांग पर हडताल पर हैं। इन कर्मचारियों ने 2008 में भी अपनी इस मांग को लेकर हडताल की थी।

Post Comments
More News
शराबी पायलट का लाइसेंस रद्द...
अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ज...
किसानों ने फ्री में बांटे प्...
वैलेंटाइन डे नहीं हफ्त-ए-हया...
विदेशी गिफ्ट लेने से बचते है...
हमारी जमीन पर चीन का कब्जा...
मुसलमान भेजेंगे अन्ना को संस...
भंवरी मामले में कांग्रेसी सा...
यात्री को क्षतिपूर्ति के रूप...
देश में बाघों के शिकार में आ...
’अखिलेशवाद’ से लोहिया तंबू म...
रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर...
कहीं भ्रष्ट को बचाती सत्ता त...
अब नजर दूसरे माओवादियों पर...
धान पैदावार में बिहार ने चीन...
आयशा और सिद्धार्थ के बीच जंग...
ओडिशा की बालिकाएं बेंगलुरु स...
माओवादी कमांडर उसकी पत्नी का...
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाल...
विमान कंपनियों को ईंधन आयात ...
याचिकाकर्ता की वेबसाइट पर सा...
गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस ...
नीलाम नहीं होगी कर्जदारों की...
टीम अन्ना को सभा की अनुमति न...
पार्टी तय करेगी यूपी में सीए...
चाचा की सफलता से भतीजों में ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: