|
बीजिंग। चीन के एक शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि देश की स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि उद्योगों में एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने से देश में सुपरबग का प्रकोप बढ सकता है जो हर तरह की दवाओं से लडने में सक्षम होते हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक चिकित्सा शिक्षक के रूप में जुडे जोंग नानशन ने कहा कि चीन विश्व में सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करने वाले देशों में से एक है। डॅा . बुखार व गले में खराश जैसी छोटी बीमारियों के लिए भी एंटीबायोटिक दवाओं की ज्यादा मात्रा का सुझाव देते हैं।
इस मामले में सबसे भयावह बात यह है कि देश में मत्स्य और कृषि उद्योगों में भी ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया जाता है , जिससे आहार श्रृंखला प्रदूषित होती है। जोंग ने वेस्ट चाइना सिटी डेली अखबार को बताया कि चीन के लोग अमेरिका के मुकाबले दस गुना ज्यादा एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करते ह, जिसमें से बीस प्रतिशत के उपयोग की कोई जरूरत ही नहीं होती है। |