|
भोपाल। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रखने और हालात बिगडने पर कलेक्टर की जिम्मेदारी की मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद बुधवार को जिला कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने लॉ एण्ड आर्डर व्यवस्था को लेकर कंट्रोलरूम में बैठक आयोजित की।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने की हिदायत दी वहीं पुलिस अमले को निगरानीशुदा बदमाशों व संदिग्ध गतिविधि करने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखने को कहा है।
उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम त्यौहारों संबंधी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें तथा , संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं बैठक में उपस्थित आईजी शैलेन्द्र श्रीवास्तव व एसएसपी आदर्श कटियार ने शहरवासियों को आपसी सद्भाव से त्यौहार मानने, विभिन्न थाना प्रभारियों को थानास्तर पर शांति समिति की बैठक करने सहित अनेक निर्देश दिए।
बैठक में सभी थानों के प्रभारी ,सीएसपी सहित अपर कलेक्टर,एडीएम व एसडीएम सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे। |