कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
भीगती रही राजधानी
On 9/9/2010 1:37:37 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। बुधवार को पूरे दिन जोरदार बारिश से राजधानी भीगती रही। तेज बारिश से सडकें तरबतर हो गईं। कई इलाकों में घरों में पानी भरने की सूचना है। हालांकि शाम होने के बाद बारिश का सिलसिला थमता नजर आया। पिछले चौबीस घंटों के दौरान शहर में जहां 5.4 मिमी बारिश हुई थी, वहीं बुधवार को 6.8 मिमी बारिश हुई।

उमस से मिली राहत

शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, इसी प्रकार न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बार-बार बदला मौसम का रुख

बुधवार को मौसम का रुख कई बार बदलते देखा गया। सूर्योदय से पूर्व शहर में बारिश होती रही, लेकिन सूर्योदय के बाद पानी गिरना बंद हो गया था। हालांकि बादल बरसने को तैयार थे। देखते ही देखते सुबह साढे नौ बजे तेज बारिश से शहर भीग गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे काली घटाएं छा गईं और फिर तेज बारिश होने लगी। यह सिलसिला सूर्यास्त तक चलता रहा।

साउथ-ईस्ट एमपी में है सिस्टम

साउथ-ईस्ट एमपी में मानसून का सिस्टम बना हुआ है जिसका असर अगले चौबीस घंटे के दौरान देखने को मिल सकता है। इस दौरान साउथ एमपी के कई क्षेत्रों में नार्थ एमपी के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

जाम से लोग हुए परेशान

बारिश इतनी तेजी से हुई कि लोगों को बचने तक का मौका नहीं मिला। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के हबीबगंज अंडरब्रिज में पानी भर गया। रेलवे फाटक बंद होने के कारण होशंगाबाद रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसी प्रकार भोपाल टाकीज शाहजहानांबाद, बस स्टैण्ड, पुतली घर, काजी कैम्प आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भर जाने के कारण जाम की स्थित बनी रही। उधर स्लम क्षेत्रों की झुग्गियों में पानी भर गया।

सामान्य से 383 मिमी कम बारिश

भोपाल। राजधानी में औसत आंकडा छूने के लिए 383.0 मिमी बारिश की दरकार है। एक जून से अब तक भोपाल में 580.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 963.2 मिमी बारिश हो जानी थी। इस तरह से भोपाल में सामान्य से 383.0 मिमी बारिश हुई है। अगस्त माह सामान्यतः जुलाई के माह के जैसा रहता है। आसमान पर बादलों का डेरा था, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो सकी। जिससे लोगों को सितम्बर में भारी बरसात की आस लगी हुई थी। हालांकि प्रदेश के ऊपरी सतह में सिस्टम बने होने के कारण भोपाल सहित पूरे संभाग में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

थमा बडी झील का जल स्तर

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के बाद भी बडी झील के जल स्तर में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। बडी झील की जलभरण क्षमता 1660.80 फुट है, लेकिन अभी तक 1657.55 फुट पानी भर सका है। इस माह के पहली तारीख को बडी झील का कुल जल स्तर 1657.60 फुट था। उसके बाद जल स्तर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को जल स्तर घटकर 1657.55 फुट पर अटक गया। जबकि कोलार डेम के जल स्तर में लगातार सुधार देखा जा रहा है। एक सितम्बर को वहां का जल स्तर 450.25 मीटर था जबकि एक सप्ताह बाद बुधवार को जल स्तर बढकर 451.31 मीटर पर पहुंच गया है। इस तरह से कोलार डेम के जल स्तर में एक मीटर की बढोत्तरी हुई है वहीं बढी झील का जल स्तर .50 फुट नीचे पहुंच गया है।

Post Comments
More News
परियोजना के लिए सबसे बड़ा कर...
अहाते में मारपीट के बाद तोड़...
कर्मचारियों से मारपीट पर हंग...
महाशिवरात्रि पर होंगे महाशिव...
धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामल...
पत्नी से दुखी युवक फांसी पर ...
मां से कहा अलविदा.....
कचरा फेंकने पर खूनी संघर्ष...
सास की प्रताड़ना से त्रस्त म...
भ्रष्टाचार पर कटाक्ष है गली-...
अब मास्साब समझाएंगे क्या है ...
गोविंदपुरा मे मां को बचाने आ...
दर्दनाक हादसे में मासूम की म...
राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया ब...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: